फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mahishasura festival issue parliament uproar

स्मृति के संसद में पढ़े पर्चे पर हंगामा, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

Fri, 26 Feb 2016 02:01 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Mahishasura festival issue parliament uproar

महिषासुर दिवस के मुद्दे पर संसद में एक बार फिर संग्राम देखने को मिला। शुक्रवार को विपक्ष ने एक सुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से माफी की मांग की।

विज्ञापन


विपक्ष का आरोप है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने जनभावनाओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए मां दुर्गा को लेकर अपमानित की टिप्पणी की है। राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता  आनंद शर्मा ने कहा कि हमने उन्हें मां दुर्गा पर टिप्पणी के दौरान रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं रूकी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता के मुताबिक, वो राज्य सभा में ऐसी निंदनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि इसके बाद तुरंत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सामने आई। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने सदन में जो भी पढ़ा वह दस्तावेज विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुझे मिले थे। ये दस्तावेज सरकार की ओर से नहीं रखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष हुआ एकजुट

Mahishasura festival issue parliament uproar

स्मृति ईरानी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने खुद इन कागजातों को प्रमाणित किया है। मैंने इसे इसलिए पढ़ा, क्योंकि मुझसे सबूत मांगे जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने अपना पक्ष तो सदन में रखा लेकिन माफी नहीं मांगी। जिससे एक बार फिर विपक्ष नाराज हो गया।

जेडीयू सांसद अली अनवर ने कहा कि ऐसे कई पर्चे रोजाना बांटे जाते हैं, तो क्या हम लोगों की भावनाओं को आहत करते हुए उन पर्चों को राज्य सभा में आकर पढ़ें?

वहीं इस मुद्दे पर स्मृति ईरानी फिर सामने आई। उन्होंने कहा कि मैं खुद दुर्गा की पूजा करती हूं, मैंने बहुत दुख के बाद ये बातें कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed