फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mahendra-singh-got-bail

कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए सपा विधायक को मिली जमानत

Mon, 02 Sep 2013 07:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
mahendra-singh-got-bail
कॉलगर्ल के साथ गोवा में पकड़े गए उत्तरप्रदेश के सपा विधायक महेंद्र सिंह को सोमवार को जमानत मिल गई है। सीतापुर से विधायक महेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक तस्करी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वह 2 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर थे। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सिंह से कहा है कि वह अगले तीन तक पणजी पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाएं।

बीते 26 अगस्त को महेंद्र सिंह को पांच अन्य लोगों के साथ एक डांस बार से गिरफ्तार किया गया था। छापे के दौरान मौके से पंजाब, दिल्ली, मुंबई, यूपी और छत्तीसगढ़ की लड़कियों को भी छुड़ाया गया था।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि विधायक और अन्य पांच आरोपी इन लड़कियों के साथ गोवा घूमने आए थे और इन्हीं के साथ होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर को महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की सूचना दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया था सीतापुर से विधायक महेंद्र सिंह अपने साथ कॉल गर्ल लेकर गोवा गए थे। साथ ही तफ्तीश में पता चला कि हर तीन महीने में नेताजी गोवा जाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed