{"_id":"d6eaac1d4878ef0e273a0765e2d78e03","slug":"mahendra-singh-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए सपा विधायक को मिली जमानत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए सपा विधायक को मिली जमानत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलगर्ल के साथ गोवा में पकड़े गए उत्तरप्रदेश के सपा विधायक महेंद्र सिंह को सोमवार को जमानत मिल गई है। सीतापुर से विधायक महेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक तस्करी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वह 2 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर थे। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सिंह से कहा है कि वह अगले तीन तक पणजी पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाएं।
बीते 26 अगस्त को महेंद्र सिंह को पांच अन्य लोगों के साथ एक डांस बार से गिरफ्तार किया गया था। छापे के दौरान मौके से पंजाब, दिल्ली, मुंबई, यूपी और छत्तीसगढ़ की लड़कियों को भी छुड़ाया गया था।
जांच में पता चला है कि विधायक और अन्य पांच आरोपी इन लड़कियों के साथ गोवा घूमने आए थे और इन्हीं के साथ होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर को महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की सूचना दे चुकी है।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने बताया था सीतापुर से विधायक महेंद्र सिंह अपने साथ कॉल गर्ल लेकर गोवा गए थे। साथ ही तफ्तीश में पता चला कि हर तीन महीने में नेताजी गोवा जाते रहते थे।