फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mahendra singh dhoni will jump from 1250 feet hight

25 फुट से कूदे धोनी, आज लगाएंगे 1250 फुट से छलांग

Wed, 19 Aug 2015 02:36 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni will jump from 1250 feet hight

छह अगस्त से पैरा जंपिंग की ट्रेनिंग में पसीना बहा रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आखिर पैराशूट के साथ हवाई जहाज से छलांग लगाने के लिए सेना की हरी झंडी मिल ही गई।

विज्ञापन


इसके लिए फैन ट्रेनिंग के इम्तिहान से गुजरना जरूरी होता है, जो माही ने पास कर लिया। उन्होंने 25 फुट ऊंचे लोहे के जाल से दो बड़े पंखों के बीच छलांग लगाई। इसी के साथ तय हो गया कि एमएस बुधवार सुबह 6:30 बजे मलपुरा के पैरा ड्रापिंग जोन में पैराजंपिंग करेंगे।
विज्ञापन


खतरों के खिलाड़ी को 1250 फुट ऊंचाई से जमीन तक आने में सिर्फ 50 सेकेंड लगेंगे। उनके साथ आसमान से जमीन तक पैरा ट्रूपर ग्रुप आकाश गंगा की सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन करनी पड़ी जी तोड़ मेहनत

mahendra singh dhoni will jump from 1250 feet hight

रोमांच की इस छलांग तक पहुंचने के लिए धोनी को 12 दिन तक जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी है। पहले ग्राउंड और फिर एयर ट्रेनिंग हुई। इसके बाद नंबर आया फैन ट्रेनिंग का।

इसमें माही लोहे के जाल पर चढ़े। 25 फुट ऊंचाई से उनकी कमर से लोहे का एक तार बांधा गया। फिर उन्होंने दो बड़े पंखों के बीच छलांग लगा दी। जमीन तक तार के सहारे नीचे आए। यह अनुभव ठीक वैसा ही होता है, जैसा पैराशूट से छलांग लगाने पर होता है।

इसमें पास होते ही धोनी की पैराजंपिंग का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया। ट्रेनिंग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अगर मौसम ने साथ दिया तो धोनी की पैराजंपिंग बुधवार को हो जाएगी।

गुरुवार को दो बार लगाएंगे छलांग

mahendra singh dhoni will jump from 1250 feet hight

इसके लिए पीटीएस (पैरा ट्रेनिंग स्कूल) और एएटीएस (आर्मी एयर बोर्न ट्रेनिंग स्कूल) ने तैयारी कर ली है।   माही, पैरा ट्रूपर ग्रुप के साथ हवाई जहाज से कूदेंगे। उनके पहले सेना का एक पैरा ट्रूपर कूदेगा। इसके पीछे पूरी टीम एक साथ छलांग लगाएगी।

अगर बुधवार को मौसम मेहरबान रहता है और धोनी की जंप हो जाती है तो गुरुवार सुबह दो बार छलांग लगाएंगे। दरअसल, धोनी 15 दिन की ट्रेनिंग पर आए हैं। उन्हें आए 13 दिन हो चुके हैं। इनमें 12 दिन ट्रेनिंग की है। इस तरह दो ही दिन बचे हैं, जबकि जंप तीन होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed