फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mahendra karma's family to get z+ security in chhattisgarh

महेंद्र कर्मा के परिवार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

Wed, 19 Jun 2013 12:18 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
mahendra karma's family to get z+ security in chhattisgarh

नक्सली हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा के परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को आदेश दिए हैं कि दंतेवाड़ा जिले के फारसपाल गांव में सुरक्षा के लिए दो कंपनियां लगाई जाएं। उनका पूरा परिवार इन जवानों की कड़ी सुरक्षा के दायरे में रहेगा।

बीते सप्ताह महेंद्र कर्मा के परिवार के सदस्यों ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात की थी। उन्होंने गृह मंत्री से परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि नक्सलियों की ओर से उन्हें अभी भी धमकी भरी कॉल आ रही हैं। उनसे कहा जा रहा है कि वे यह गांव छोड़कर चले जाएं।

इसके बाद ही गृह मंत्री ने उनके परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का निर्णय लिया है।

सीआरपीएफ के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस को भी कहा गया है कि परिवार की सुरक्षा में जवानों की तैनाती में कोताही नहीं बरती जाए। साथ ही स्थानीय सीआरपीएफ के कमांडरों को भी इसी तरह के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed