फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mahaur Murder case: Case filed against three after hot discussion in Parliament

माहौर हत्याकांड: संसद में हंगामे के बाद तीन के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 02 Mar 2016 09:24 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mahaur Murder case: Case filed against three after hot discussion in Parliament

यूपी के आगरा से विहिप नेता अरुण माहौर की 25 फरवरी को की गई हत्या के बाद 28 को उनकी श्रद्धांजलि सभा में दिए गए भड़काऊ भाषणों पर मंगलवार को संसद में हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


थाना लोहामंडी में शाम करीब चार बजे पार्षद कुंदनिका शर्मा, विहिप केजिला मंत्री अशोक लवानिया और विहिप के ही प्रशांत चौधरी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। इन पर इन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने (धारा 153 ए और 295 ए) का आरोप है। एफआईआर जयपुर हाउस चौकी इंचार्ज की तरफ से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने चार घंटे सीडी को ध्यान से देखा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आला अफसरों ने कई घंटे इसी बात पर मंथन चला कि किस किस को आरोपी बनाना है और किस किस नेता को नहीं? इसके बाद इन तीन नाम को फाइनल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में अन्य के भी नाम जुड़ेंगे

Mahaur Murder case: Case filed against three after hot discussion in Parliament

पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इनसे ज्यादा भड़काऊ भाषण अन्य नेताओं के प्रतीत हो रहे थे लेकिन फिलहाल उन्हें बख्श दिया गया है।

एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस लिखा गया है। अगर जांच के दौरान किसी की नामजदगी गलत पाई जाती है, तो उसका नाम निकाल दिया जाएगा। इसी तरह अगर कोई और भी आरोपी पाया जाता है, तो उसका नाम बढ़ा दिया जाएगा।

इससे पहले दो मामले नाई की मण्डी थाना में और एक एमएम गेट में दर्ज किया गया। इनमें 600-700 अज्ञात आरोपी हैं। नामजद आरोपियों में विहिप नेता दिग्विजय नाथ तिवारी (पूर्व महानगर सह संयोजक), प्रांत सह संपर्क प्रमुख रवि दुबे, संक्रेश शर्मा, पप्पू ठाकुर (राजेश्वर नगर अध्यक्ष), बाबा डिश वाला नौमी जैन, विजय भदौरिया को नामजद किया है। इन पर बलवे और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। अभी तक गिरफ्तारी किसी की नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed