फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mahatma gandhi letter to hitler

अगर हिटलर को मिला होता गांधी का खत

Thu, 02 Apr 2015 11:30 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi letter to hitler

महात्मा गांधी ने वर्ष 1939 में जर्मनी के नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर को पत्र लिखा था। हालांकि ये पत्र हिटलर को मिला नहीं था। 23 जुलाई, 1939 को लिखे इस पत्र में महात्मा गांधी ने हिटलर से युद्ध टालने की अपील की थी।

विज्ञापन


गांधी ने पत्र में लिखा है कि वो अपने दोस्तों के इसरार पर उन्हें पत्र लिख रहे हैं। हालांकि इस पत्र के लिखे जाने के एक महीने के अंदर जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोल दिया था।

विज्ञापन

पढ़ें ‌हिटलर को गांधी का लिखा पूरा पत्र

mahatma gandhi letter to hitler

प्रिय दोस्त,

मेरे मित्र मुझसे गुजारिश करते रहे हैं कि मैं मानवता के वास्ते आपको खत लिखूं। लेकिन मैं उनके अनुरोध को टालता रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी ओर से कोई पत्र भेजना गुस्ताखी होगी।

हालांकि कुछ ऐसा है जिसकी वजह से मुझे लगता है कि मुझे हिसाब-किताब नहीं करना चाहिए और आपसे यह अपील करनी चाहिए, चाहे इसका जो भी महत्व हो।

ये बिल्कुल साफ है कि इस वक़्त दुनिया में आप ही एक शख्स हैं जो उस युद्ध को रोक सकते हैं जो मानवता को बर्बर स्थिति में पहुंचा सकता है। चाहे वो लक्ष्य आपको कितना भी मूल्यवान प्रतीत हो, क्या आप उसके लिए ये कीमत चुकाना चाहेंगे?

क्या आप एक ऐसे शख्स की अपील पर ध्यान देना चाहेंगे जिसने किसी उल्लेखनीय सफलता के बावजूद जगजाहिर तौर पर युद्ध के तरीके को खारिज किया है? बहरहाल, अगर मैंने आपको खत लिखकर गुस्ताखी की है तो मैं आपसे क्षमा की अपेक्षा करता हूं।

आपका दोस्त, एमके गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed