फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maharastra chief minister told why rakesh maria was transfered

फडणवीस ने राकेश मारिया पर खोला बड़ा राज

Sun, 01 Nov 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 01 Nov 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
maharastra chief minister told why rakesh maria was transfered

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को स्पष्ट किया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया का शीना बोरा हत्याकांड की जांच में निजी तौर पर शामिल होना सरकार को उपयुक्त नहीं लगा।

विज्ञापन


इससे पहले मारिया को उनका कार्यकाल पूरा होने से कुछ हफ्ते पहले ही इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच के बीच ही हटा दिया गया था, जिस पर काफी विवाद उठा था।

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर इस विवाद को लेकर फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने का काम जांच अधिकारी का है, पुलिस आयुक्त का काम केवल उसकी निगरानी करना है।

विज्ञापन

प्रमोशन के साथ मिला था ट्रांसफर

maharastra chief minister told why rakesh maria was transfered

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के लिए यह अच्छा होता यदि मारिया आरोपियों से पूछताछ के दौरान खार पुलिस स्टेशन कई बार न खुद न गए होते।

मालूम हो कि आठ सितंबर को राकेश मारिया का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर कर दिया गया था और उनकी जगह अहमद जावेद को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया था।

हालांकि सरकार ने उस समय मामले में बचाव करते हुए कहा था कि यह बदलाव गणपति पूजा को देखते हुए किया गया जिससे नए कमिश्नर को स्थिति को समझने का मौका मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed