{"_id":"ac103a90-a2bf-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"maharashtra-home-minister-booked-for-provocative-speech-on-belgaum","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भड़काऊ भाषण’ देकर फंसे महाराष्ट्र के गृहमंत्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘भड़काऊ भाषण’ देकर फंसे महाराष्ट्र के गृहमंत्री
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 11 Apr 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल बेलगाम मुद्दे पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच कटुता पैदा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। बेलगाम मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों में विवाद है।
पुलिस ने बताया कि राज्य में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पाटिल के खिलाफ जन प्रतिनिधि कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेलगाम के एसपी संदीप पाटिल ने कहा कि रविवार को एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र एकीकरण समिति के नेता और मराठी अखबार ‘तरुण भारत’ के संपादक किरण ठाकुर के जन्मदिन पर आयोजित किया गया था।
बेलगाम समेत कुछ सीमावर्ती इलाकों को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों राज्य बेलगाम को अपने राज्य का हिस्सा मानते हैं।
विज्ञापन