फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maharashtra govt handover Chota Rajan cases to CBI

भारत रवाना किया गया छोटा राजन

Fri, 06 Nov 2015 06:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Nov 2015 06:19 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt handover Chota Rajan cases to CBI

इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए भारत के कथित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाया जा रहा है। राजेंद्र सदाशिव निकलजे उर्फ छोटा राजन हत्या के कई मामलों में अभियुक्त हैं।उन्हें बीते महीने सिडने से बाली पहुंचने पर इंटरपोल ने हिरासत में लिया था। छोटा राजन बीस साल से फरार थे।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेकर आ रहे विमान ने बाली से उड़ान भर ली है लेकिन भारत में विमान कहां उतरेगा, ये जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन


आज भारत पहुंच रहा है डॉन

Maharashtra govt handover Chota Rajan cases to CBI

छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद भारत लाने के लिए तीस सदस्यों की टीम बाली गई थी और वह आज उसे लेकर भारत पहुंच रही है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई तथा मुंबई और दिल्ली पुलिस की टीम अंडरवल्र्ड डॉन को लेकर तड़के पांच बजे दिल्ली पहुंच सकती है। उसे फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हवाले कर दिया जाएगा।

एक दिन पहले बाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ज्वालामुखी की राख फैलने के कारण छोटा राजन को भारत लाने की योजना टालनी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि हवाईअड्डा फिर से खोल दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने छोटा राजन केस सीबीआई को सौंपा

Maharashtra govt handover Chota Rajan cases to CBI

महाराष्ट्र सरकार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मुश्‍किलें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छोटा राजन से जुड़े सारे मामलों को राज्‍य सरकार ने सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है।

जाहिर है इसके बाद डॉन की मुश्‍किलें कम होने के बजाय बढ़ने वाली हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से बाली घूमने पहुंचे डॉन को इंटरपोल की मदद से बाली पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद उसने वहां अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। साथ ही उसने ये भी भय जताया है कि उसका कट्टर दुश्मन डॉन दाऊद इब्राहिम उस पर हमला करवा सकता है और मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों ने दाऊद से मुलाकात भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed