फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maharashtra govt accords Z security to Anna Hazare

अन्ना हजारे को मिली 'जेड' सुरक्षा, लगातार मिल रही थी धमकियां

Fri, 21 Aug 2015 05:46 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt accords Z security to Anna Hazare

महाराष्ट्र सरकार ने जाने माने सामाजसेवी अन्ना हजारे की सुरक्षा को बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी का कर दिया है। लगातार मिल रहे धमकियों के बाद सरकार ने अन्ना की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री राम शिंदे ने बताया कि सरकार ने सरकार समय समय पर अन्ना हजारे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करती रही है और सरकार को कुछ समय से लग रहा था कि उनके 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा देनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लगातार मिल रहे धमकियों के बाद यह जरुरी हो गया था कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि हाल ही में अन्ना को मिले धमकी को पुलिस गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच कर रही है। सरकार अपनी तरफ से अन्ना हजारे की सुरक्षा में कोई कमी नहीं करेगी।

कई बार मिल चुकी है धमकी

Maharashtra govt accords Z security to Anna Hazare

गौरतलब है कि गुरुवार को उनकी एक धमकी भरा खत मिला जिसमें लिखा गया था कि पुणे में दो हफ्ते पहले नरेंद्र दाभोलकर की हुई हत्या का बदला लिया जाएगा।

यह चिट्ठी लातुर से किसी महादेव के नाम से आई थी जिसे उस्मानाबाद से पोस्ट किया गया था। इससे पहले उन्हें एक और खत मिला था जिसमें उन्हें धमकी मिली थी वह खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अलग कर लें वर्ना अंजाम बुरा होगा।

वहीं अन्ना हजारे का कहना है कि वे ऐसे धमकी भरे खतों की परवाह नहीं करते। वह इससे डरने वाले नहीं हैं और वह अपनी जान की परवाह करने के बजाय पहले जैसे काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed