फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maharashtra governor's helicopter forget his way

महाराष्ट्र के राज्यपाल का हेलिकॉप्टर भटका रास्ता

Sat, 30 May 2015 02:31 PM IST
Updated Sat, 30 May 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
maharashtra governor's helicopter forget his way

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव का हेलिकॉप्टर शुक्रवार को दुर्गम पहाड़ी और जंगल के बीच रास्ता भटक गया। भटकते हुए हेलिकॉप्टर तेलंगाना की सीमा तक पहुंच गया, लेकिन पायलट की सतर्कता के चलते सकुशल वापस भी लौट आया। एयर कंट्रोल रूम से संपर्क होने पर करीब 25 मिनट के बाद हेलिकॉप्टर को सही दिशा मिली और उसके बाद राज्यपाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने नांदेड पहुंच सके।

विज्ञापन


हालांकि एविएशन अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के भटकने की बात को नकारते हुए कहा कि उड़ान भरते समय वहां का तापमान 45-46 डिग्री था जो कि उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं था। इसीलिए पायलट ने सोच समझ कर रास्ता बदलने का फैसला किया। खराब मौसम से बचने के लिए उसने 20 किलोमीटर का दूसरा रास्ता लिया, इसी कारण राज्पाल को निर्धारित स्थान पर पहुंचने में 20 मिनट की देरी भी हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे में हुई देर

maharashtra governor's helicopter forget his way

राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल को नांदेड जिले के किनवट में एक कार्यक्रम में जाना था। सुबह ही मुंबई स्थित राजभवन के हेलीपैड से उनका हेलिकॉप्टर नांदेड के लिए रवाना हो गया। नांदेड़ जाते समय हेलिकॉप्टर दुर्गम पहाड़ी व जंगलों में रास्ता भटक गया और तेलंगाना की सीमा पर पहुंच गया।

जब पायलट को यह आभास हुआ कि वह रास्ता भटक गया है, तब एयर कंट्रोल रूम से संपर्क किया। उसके बाद वह तेलंगाना की सीमा से वापस लौटा और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि पायलट की सूझबूझ के चलते राज्यपाल सकुशल किनवट पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed