फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maharashtra bjp leaders demand cbi probe in gopinath munde' s death

मुंडे की मौत दुर्घटना या साजिश?

Tue, 03 Jun 2014 02:20 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
maharashtra bjp leaders demand cbi probe in gopinath munde' s death

क्या केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की हत्या की गई है? मंगलवार की सुबह ट्विटर पर मुंडे की मौत की खबरें वायरल हुईं और साथ ही ये सवाल भी हवा में तैरने लगा।

विज्ञापन


देखते ही देखते कई ऐसी ट्वीट किए गए, जो कार दुर्घटना को किसी साजिश का नतीजा बता रहे हैं।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता अवदूत बाघ ने भी कहा, 'मुंडेजी की कार दुर्घटना के पीछे गहरी साजिश है। ये सजिश ऐसे लोगों ने की है, जो नरेंद्र मोदी और गोपीनाथ मुंडे की जीत से नाखुश थे।'

विज्ञापन

उठी सीबीआई जांच की मांग

maharashtra bjp leaders demand cbi probe in gopinath munde' s death

गोपीनाथ मुंडे की मौत पर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई अपने नेता की मौत से गमजदा भी है और गुस्से में भी है।

बाघ इकलौते नेता नहीं हैं, जिन्होंने मुंडे की मौत के पीछे साजिश की आशंका जताई है। महाराष्ट्र इकाई ने सीबीआई जांच की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंडे आज सुबह मारुती SX4 में अपने घर से निकले थे। वे एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में ‌पृथ्वीराज रोड पर औरबिंदो चौक के पास मुंडे की कार का एक इंडिका कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर में मुंडे गहर चोटें आईं

maharashtra bjp leaders demand cbi probe in gopinath munde' s death

टक्कर में मुंडे गहर चोटें आईं। ड्राइवर के अलावा कार में एक सहायक भी मौजूद था। वे मुंडे को तुंरत एम्स ले गए।

ऐसी खबर है कि एक्सीडेंट कें बाद उन्होंने पानी मांगा और अपने सहायक और ड्राइवर से कहा कि उन्हें हॉस्पीटल ले चले। मुंडे को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

डाक्टरों का कहना है कि जब मुंडे को भर्ती कराया गया, उनकी पल्सरेट काफी कम थी। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दिल को दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

maharashtra bjp leaders demand cbi probe in gopinath munde' s death

मुंडे की मारूती कार को एक इंडिका कार ने टक्कर मारी थी। ये ‌‌कार ‌इंपिरयल होटल के नाम पर प‌ंजीकृत है। कार गुरविंदर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और कार भी जब्त कर ली। दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

वहीं, ट्विटर पर भी ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुंडे की दुर्घटना के पीछे गहरी साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed