फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Assets of Candidates of Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2014

जानिए, कौन हैं सबसे अमीर उम्मीदवार?

Wed, 15 Oct 2014 10:30 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Assets of Candidates of Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2014

महाराष्ट्र और हरियाणा में आज वोट डाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

विज्ञापन


मोदी ने जिस तरह महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी का प्रचार किया है उससे यह बात साबित भी हो जाती है। यही नहीं दोनों राज्य में बीजेपी ने प्रचार के लिए केवल और केवल मोदी के नाम का ही सहारा लिया है।
विज्ञापन


अखबारों, टीवी और इंटरनेट पर भी मोदी ही छाए हैं। चुनावों के परिणाम क्या होंगे इसका जवाब तो बाद में मिलेगा लेकिन फिलहाल आपको बताते हैं हरियाणा और महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवारों के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मोहित कम्बोज

Assets of Candidates of Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2014

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मोहित कम्बोज। मोहित बीजेपी के टिकट पर दिनदोषी सीट से मैदान में हैं। 30 साल के मोहित के पास 353 करोड़ की संपत्ति है।

मोहित मुंबई के पाली हिल इलाके के रहने वाले हैं और रियल एस्टेट व ज्वैलरी का करोबार करते हैं। मोहित की पत्नी भी ज्वैलरी का कारोबार करती हैं।

मोहित ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उन्होंने बीकॉम में एडमिशन लिया था लेकिन वह अपनी पढ़ाई आजे जारी नहीं रख सके। myneta.info के मुताबिक मोहित पर तीन आपराधिक मामले भी चल रहे हैं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2335 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 47 प्रतिशत यानि कि 1094 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

211 करोड़ की संपत्ति है नंदकुमार यादवराव के पास

Assets of Candidates of Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2014

फाल्टन सीट (सतारा) से शिवसेना के उम्मीदवार डॉक्टर नंदकुमार यादवराव तस्गांवकर इस चुनाव में ताल ठोक रहे दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

48 साल के नंदकुमार मुंबई के बांद्रा के रहने वाले हैं। वह व्यापार करते हैं जबकि उनकी पत्नी नौकरीपेशा हैं।

नंदकुमार इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्नीक आदि चलाते हैं। 2003 में उन्होंने अपना काम शुरू किया था और 10 सालों में ही वह नई बुलंदियों पर पहुंच गए।

myneta.info के मुताबिक नंदकुमार 12वीं पास हैं और उनपर तीन आपराधिक मामले भी चल रहे हैं जिनमें से दो मामला धोखाधड़ी के हैं।

हरियाणा चुनाव: रवि और अनीता सबसे अमीर

Assets of Candidates of Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2014

बात हरियाणा के नेताओं की करें तो यहां भी करोड़पति उम्मीदवारों की कमी नहीं है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 1343 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनमें से करीब 42 प्रतिशत यानि कि 563 उम्मीदवार करोड़पति हैं। हालांकि पहले नंबर पर दो उम्मीदवार संयुक्त रूप से हैं क्योंकि दोनों की संपत्ति 212-212 करोड़ है।

ये भी इत्तेफाक है कि ये दोनों उम्मीदवार एक ही सीट से मैदान में आमने सामने हैं। इनके नाम हैं रवि चौहान और अनीता चौहान। दोनों ही महेंद्रगढ़ की अटेली सीट से मैदान में हैं।

रवि ग्रेजुएट हैं और उन पर एक क्रिमिनल केस है जबकि अनीता 12वीं पास हैं और उन पर कोई केस नहीं हैं।

166 करोड़ की संपत्ति है शक्ति रानी के पास

Assets of Candidates of Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2014

हरियाणा की कालका सीट से हरियाणा जन चेतना पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं शक्ति रानी दूसरी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास 166 करोड़ की संपत्ति है।

शक्ति रानी शर्मा, विनोद शर्मा की पत्नी हैं। विनोद भी राजनेता हैं और अंबाला सिटी से मैदान में हैं। मजेदार बात ये है कि करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में चौथे नंबर पर खुद विनोद शर्मा हैं। उनके पास 153 करोड़ की संपत्ति है।

विनोद और शक्ति, मनु शर्मा के माता-पिता हैं जो जेसिका लाल हत्याकांड में चर्चा में आए थे। विनोद और शक्ति दोनों ही के ऊपर कोई आपराधिक मामला नहीं चल रहा है। शक्ति 10वीं पास हैं जबकि विनोद ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed