फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mahagathbandhan of bhartiya janta party in assam agains gogoi

असम में गोगोई के खिलाफ भाजपा का महागठबंधन तैयार

Sat, 02 Jan 2016 04:47 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 04:47 AM IST
विज्ञापन
mahagathbandhan of bhartiya janta party in assam agains gogoi

बीते साल दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा ने असम में अपनी जीत की कोशिश शुरू कर दी है। पार्टी ने सूबे में 15 वर्षों से जमे गोगोई सरकार को चुनौती देने के लिए 11 दलों और संगठनों का महागठबंधन तैयार किया है। महागठबंधन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी महीने के तीसरे हफ्ते होने वाली असम यात्रा के दौरान की जाएगी।

विज्ञापन


इस महागठबंधन में 10 सीटों वाली बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) समेत 9 अन्य छोटे दल और संगठन शामिल हैं। असम गण परिषद (एजीपी) से बातचीत इसके अध्यक्ष अतुल वोरा और पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल महंत के आपसी टकराव के कारण फिलहाल परवान नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी ने बातचीत का सिलसिला जारी रखने का फैसला किया है। उधर कांग्रेस में भाजपा के महागठबंधन से मुकाबला करने के लिए एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन पर बातचीत का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में संभावित हैं चुनाव

mahagathbandhan of bhartiya janta party in assam agains gogoi

भाजपा की बोडो और जनजातीय वोटों पर पकड़ बनाने की रणनीति को भांपते हुए मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को ही बोडो कोसारी ऑटोनोमस काउंसिल का गठन कर दिया है। असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

निकाय चुनाव में सूबे में बेहतर प्रदर्शन के बाद से ही भाजपा ने बोडो और जनजातीय वोटों को साधने की रणनीति बनाई थी। इस क्रम में पार्टी की ओर से कभी गोगोई के सबसे करीबी रहे हेमंत विश्वकर्मा की मदद से बीपीएफ के मुखिया हंगरामा मोहिलरी को साधा, जिन्होंने गोगोई सरकार से दूरी बनाने के बाद बोडो को एक मंच पर लाने की मुहिम के तहत यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) का गठन किया था।

इस फ्रंट मे मोहिलरी ने राभा, मिसिंग, कार्बी सहित कई अन्य जनजातीय से जुड़े संगठनों को शामिल किया था। भाजपा का राज्य की 126 में से इस फ्रंट को 30 सीटें देने पर सहमति जताने के बाद महागठबंधन का खाका तैयार हो गया। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पीएम 19 जनवरी को असम जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed