{"_id":"d4fd41e6-e6c6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mahabodhi-mandir-serial-blast-and-its-bhatkal-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबोधि मंदिर पर हमले का भटकल कनेक्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाबोधि मंदिर पर हमले का भटकल कनेक्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर पर हमले का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। और जैसी जानकारी सामने आ रही है, उससे साफ होता है कि पर्याप्त सूचना के बावजूद सुरक्षा इंताजामात को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 8 सीरियल धमाके
विज्ञापन
पुणे में बम धमाकों के बाद गिरफ्तार पांच आतंकवादियों ने पूछताछ में बताया था कि इसके बाद अगला निशाना महाबोधि मंदिर को बनाया जाना था।
महाबोधि ब्लास्टः अलर्ट के बावजूद क्यों हुई चूक?
इन आतंकियों में से एक मकबूल ने खास तौर से इस बारे में जानकारी मुहैया कराई थी। उसने कहा था कि देश में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले भटकल बंधुओं ने महाबोधि मंदिर पर हमले की साजिश रची थी। और इस सिलसिले में रेकी भी की गई थी।
विज्ञापन
उस वक्त स्पेशल सेल की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई थी, जिसमें साफ तौर पर बताया गया था कि मकबूल के मुताबिक महाबोधि को निशाना बनाया जा सकता है।
तस्वीरों में देखिए बोधगया का महाबोधि मंदिर
यह प्रेस रिलीज 26 अक्टूबर, 2012 को रिलीज की गई थी। इससे साफ होता है कि सुरक्षा एजेंसियों को नौ महीने पहले ही पता चल गया था कि बोधगया में आतंकी हमला हो सकता है। मंदिर पर फिदायीन हमला करने की साजिश थी।
धमाकों के बाद नीतीश पर विपक्ष का हमला
गिरफ्तार आतंकवादियों ने बताया था कि भटकल बंधुओं ने उनसे कहा था कि पुणे के बाद अगला निशाना बोधगया होगा। लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने क्यों कदम नहीं उठाया, यह सवाल गंभीर है।