{"_id":"a5d4419a-3a0e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"maha-police-decides-to-drop-case-against-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB मामले में लड़कियों को राहत, पुलिस बंद करेगी केस ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
FB मामले में लड़कियों को राहत, पुलिस बंद करेगी केस
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 29 Nov 2012 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई बंद करने को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने वाली दो लड़कियों के लिए राहत वाली खबर है। महाराष्ट्र पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ केस वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने गुरूवार को कहा कि पालघर से हुई दो लड़कियों की गिरफ्तारी के मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं किया जाएगा। अब पुलिस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेगी। दरअसल पुलिस क्लोजर रिपोर्ट उस समय दाखिल करती है जब आरोपियों के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शाहीन धड़ा और रीनू श्रीनिवासन ने 18 नवंबर को ठाकरे के अंतिम संस्कार को लेकर मुंबई बंद करने के विरोध में फेसबुक वॉल पर कमेंट कर दिया था। जिस पर 19 नवंबर को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस पर पुलिस की चारों ओर आलोचना हुई। दोनों लड़कियों को बाद में जमानत भी मिल गई थी।
विज्ञापन