फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maha kumbha mela will end in 55 days

इस बार 55 दिनों तक चलेगा महाकुंभ मेला

Sun, 30 Dec 2012 11:15 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Dec 2012 11:15 AM IST
विज्ञापन
maha kumbha mela will end in 55 days

इलाहाबाद के संगम तट पर लगने वाले कुंभ मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार 1936.56 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेला स्थल विकसित किया जा रहा है। मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 99 पार्किंग स्थल और 30 पुलिस थाने बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 हजार 461 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह जानकारी नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को इस बार 14 सेक्टरों में बांटा गया है। वर्ष 2001 में आयोजित कुंभ मेले के दौरान मेला क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया था। पिछली बार 28 थाने बनाए गए थे, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते इसकी संख्या 30 कर दी गई है।
विज्ञापन


बाढ़ कंपनी सहित पीएसी की 46 कंपनियां और आरएएफ समेत केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की 40 कंपनियां मेला क्षेत्र में लगाई गई हैं। मेले क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 85 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुंभ मेले में पहली बार दिशा सूचक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 30 फायर स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed