फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   magistrate arrested for rape on cop's complaint

पुलिसवाली के चक्कर में जज साहब पहुंचे जेल

Mon, 01 Jul 2013 01:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
magistrate arrested for rape on cop's complaint

तमिलनाडु हाइकोर्ट के न्यायाधीश को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। न्यायाधीश एस थंगाराज पर एक महिला पुलिसकर्मी ने रेप करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थंगाराज और आरोप लगाने वाली महिला सब इंस्पेक्टर करीब दो साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। महिला का कहना है कि थंगाराज ने उन्हें लंबे समय तक रिश्ता चलने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि थंगाराज जब एडवोकेट थे और महिला पल्लादम थाने में काम करती थीं, तब से दोनों के बीच रिश्ता था। जब थंगाराज न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त हो गए, तो उन्होंने महिला को छोड़ दिया और 20 जून को किसी और से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसके पास 8 हजार एसएमएस और 14 लाख सेकेंड्स की थंगाराज से बातचीत सबूत के तौर पर मौजूद है। थंगाराज को जब गिरफ्तार किया गया, तब वह कून्नूर में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तारी के बाद कोयम्बटूर सेंट्रल जेल में रखा गया है।

गिरफ्तारी का हो रहा विरोध
न्यायाधीश की गिरफ्तारी ने हंगामा भी खड़ा कर दिया है। वकीलों ने इसका कड़ा विरोध किया है। हालांकि, पुलिस ने मीडिया को बताया कि उसने नियमों के अनुसार हाइकोर्ट से इस संबंध में सहमति लेने के बाद ही गिरफ्तारी की है।


तमिलनाडु न्यायिक अधिकारी संघ के एक अधिकारी का कहना है कि अगर दोनों के बीच दो साल से घनिष्ठता थी, तो रेप का सवाल ही नहीं उठता।

तमिलनाडु और पुडुचेरी की बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पीसी अमलराज का कहना है कि महिला की शिकायत में कई विसंगतियां हैं। इस तरह के रिश्तों के शादी में न बदलने का मतलब यह नहीं है की वह रेप और शोषण के आरोप बन जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed