फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maggie will be sold the market in this month

इंतजार खत्म, इस महीने बाजार में बिकने लगेगी मैगी

Thu, 05 Nov 2015 06:19 AM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 06:19 AM IST
विज्ञापन
Maggie will be sold the market  in this month

नेस्ले का कहना है कि मैगी सरकार के सभी परीक्षणों पर खरी उतरी है। बांबे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार एनएबीएल मान्यता प्राप्त तीन लैबों में हुए परीक्षण में मैगी सुरक्षित पाई गई। अब इस महीने से उसकी खुदरा बिक्री फिर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को दावा किया कि उसके कर्नाटक स्थित ननजनगुड़, पंजाब के मोगा और गोवा के बिचोलिम उत्पादन केंद्र से नमूने लिए गए थे। ये नमूने सफल रहे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के बाद कंपनी इस महीने से मैगी नूडल्स मसाला की बिक्री फिर से शुरू करने का प्रयास करेगी। साथ ही उन राज्यों से अनुमति लेने की कोशिश की जाएगी, जहां इसकी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगी की दो नई यूनिट से भी होगा उत्पादन

Maggie will be sold the market  in this month

कंपनी तहलीवाल और पंतनगर यूनिट में भी मैगी का उत्पादन करने पर काम कर रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य सरकारों से बात की जा रही है।

नेस्ले के मुताबिक उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त लैबों में साढ़े तीन हजार से अधिक टेस्ट किए। इन सभी परीक्षणों में मैगी की रिपोर्ट सही पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed