फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maggie will be sold in Gujarat and Karnataka

मैगी के अच्छे दिन, गुजरात-कर्नाटक में प्रतिबंध हटा

Mon, 19 Oct 2015 08:41 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
Maggie will be sold in Gujarat and Karnataka

गुजरात के फूड एंड ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी (एफडीसीए) ने नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। अथॉरिटी ने अगस्त मध्य में ही यह फैसला ले लिया था और सोमवार को इस बारे में जानकारी दी गई।राज्य सरकार ने इस साल जून में मैगी की बिक्री पर एक महीने के लिए रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


बाद में यह अवधि बढ़ाकर सितंबर तक कर दी गई लेकिन इस बीच ही बांबे हाईकोर्ट ने देशभर में मैगी पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया। इसके बाद गुजरात एफडीसीए ने भी इसका पालन किया।
विज्ञापन

कंपनी का दावा मैगी की जल्द होगी वापसी

Maggie will be sold in Gujarat and Karnataka

हालांकि राज्य में मैगी अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है। कंपनी अदालत के उस आदेश का पालन कर रही है, जिसमें उसे तीन मान्यता प्राप्त लैब में परीक्षण कराने का आदेश दिया गया था।

वहीं कर्नाटक में भी नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। मालूम हो कि मुम्बई हाईकोर्ट के आदेश पर मैगी के अलग-अगल नमूनों का लैब में टेस्ट किया गया। लैब टेस्ट में मैगी के सभी नमूने खरे पाए गए। नेस्ले इंडिया का कहना है कि जल्द ही मैगी बाजार में अपनी वापसी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed