फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maggi will be coming soon in your kitchen!

खुशखबरी! जल्द ही आपके किचन में आ जाएगी मैगी!

Mon, 24 Aug 2015 10:48 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 24 Aug 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
Maggi will be coming soon in your kitchen!

बंबई हाई कोर्ट द्वारा मैगी पर लगी पाबंदी हटाए जाने से उत्साहित नेस्ले इंडिया अब इस साल के अंत तक फिर से अपने लोकप्रिय नूडल्स को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इससे पहले कंपनी को कुछ आवश्यक मंजूरियां लेनी होंगी।

विज्ञापन


नेस्ले इंडिया ने कहा है कि वह उत्पाद के मौजूदा फॉर्मूला के साथ ही इसे बाजार में वापस लाएगी और इसके घटकों में कोई बदलाव नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पाबंदी लगने के बाद जून से 30,000 टन मैगी को नष्ट किया है जिससे इसे 450 करोड़ रुपये की चपत लगी।
विज्ञापन


यह पूछे जाने कि क्या मैगी अगले साल की शुरुआत तक वापस बाजार में आ जाएगी नेस्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘हम पहले से कुछ और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। मेरी इच्छा है कि मैगी को बाजार में इस साल के अंत तक ले आया जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंतबर के मध्य तक मिलेगी मंजूरी!

Maggi will be coming soon in your kitchen!

उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार, इस तिमाही मैगी के नमूने पंजाब, हैदराबाद और जयपुर के एनएबीएल से मान्यता प्राप्त तीन स्वतंत्र प्रयोगशालाओं में भेजे जाएंगे।

सितंबर मध्य तक हमें आवश्यक मंजूरियां मिल जाएंगी। इस तिमाही तो नहीं लेकिन अगली तिमाही हम मैगी को वापस बाजार में लाने का प्रयास करेंगे।

दूसरी तरफ, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने नेस्ले इंडिया पर अनुचित तरीके से कारोबार करने, गलत लैबेलिंग और गुमराह करने वाले विज्ञापनों के आरोप में 640 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति के लिए एनसीडीआरसी में मुकदमा किया है। ऐसा पहली बार हुआ जब मंत्रालय ने किसी कंपनी को एनसीडीआरसी तक लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed