फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maggi plant workers doing what to make ends meet

मैगी की मार: कोई रिक्शा चलाने को मजबूर तो कोई बेच रहा चाय

Mon, 24 Aug 2015 04:14 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
Maggi plant workers doing what to make ends meet

भारत में मैगी पर लगे प्रतिबंध के बाद भले ही नेस्ले को थोड़ा नुकसान हुआ हो लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका तो पूरा रोजगार ही छिन गया। सरकार के इस फैसले के बाद नेस्ले जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले करीब 1,100 लोगों की जिंदगी एकदम से ऐसी बदली की किसी को रिक्शा चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा तो कोई चाय बेच रहा है।

विज्ञापन


नेस्ले के कई ऐसे कर्मचारी थे जो अब मजदूरी करके मुश्किल से अपने परिवार का पेट भरने के लिए दो जून की रोटी इकट्ठा कर पा रहे हैं। यह कहानी कहीं और की नहीं बल्कि नैनिताल के रुद्रपुर की है जहां नेस्ले की कंपनी में ठेके पर काम करने वाले करीब एक हजार से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई ऐसे लोग हैं जो देश के कई अलग-अलग राज्यों से आकर कंपनी में काम करते थे। इनमें यूपी, बिहार, उड़ीसा और मध्य प्रदेश आदि राज्यों के मजदूरों की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाम्बे हाईकोर्ट के फैसले से थी आशा

Maggi plant workers doing what to make ends meet

उन्हीं में से एक यूपी के रहने वाले राजेंद्र सिंह (43) का कहना है कि जब हमने यह खबर सुनी तो हमें बहुत बड़ा धक्का लगा। उन्होंने कहा, 'हम कंपनी में रोज 300 टन मैगी का उत्पादन करते थे और अच्छे पैसे कमाते थे। इनमें से कुछ पैसा हम अपने घर भी भेज पाते थे। लेकिन काम बंद हो जाने की कारण हमें बहुत बड़ा झटका लगा है।परिवार का पेट भरने के लिए रिक्शा चलाना पड़ रहा है।'

सिंह की तरह ही कई ऐसे लोग हैं जो आस पास के जगहों पर रिक्शा चलाकर, चाय बेचकर, मजदूरी करके, होटलों में काम करके और दूसरों के घरों में काम करके अपने परिवार का गुजारा चला रहे हैं। बेरोजगार हुए लोगों का कहना है कि उन्हें बाम्बे हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार था और उनको यकीन था की फैसला कंपनी के हक में ही जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उनका कहना है कि कंपनी को क्लियरेंस मिलने के बाद फिर से काम शुरु होने की उम्मीद थी लेकिन अबतक ऐसा नहीं हो पाया है।

आत्महत्या भी कर रहे हैं कर्मचारी

Maggi plant workers doing what to make ends meet

हल्दवानी से मैगी का एक सैंपल एक बार फिर टेस्ट में फेल हो गया। उनका कहना है कि अगर जल्द से जल्द इस कोई कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन अपने गांव लौटना पड़ेगा।

बेरोजगार हुए इन लोगों में से कई तो ऐसे हैं जो पहले अपने गांव जा चुके हैं और कुछ अभी भी सब कुछ ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मैगी पर प्रतिबंध लगने के कारण बंद हुए उत्पादन की वजह से लालता प्रसाद नाम के एक कर्मचारी ने आत्महत्या भी कर ली थी। वह कंपनी में दिहाड़ी पर काम करता था।

उसके साथ काम करने वाले लोगों का कहना था कि लालता कंपनी के बंद हो जाने की वजह से काफी परेशान था और अपने परिवार का गुजारा नहीं कर पाने की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। इन कर्मचारियों को अभी भी कंपनी में फिर से काम शुरु होने का इंतजार है और इसके लिए ये आज भी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed