फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maggi is fail in india but it is pass in america

भारत में फेल है मैगी लेकिन अमेरिका में हो गई पास

Wed, 12 Aug 2015 11:49 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
maggi is fail in india but it is pass in america

भारत में मैगी पर प्रतिबंध के बीच अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए ने नेस्ले के नूडल्स को क्लीन चिट दे दी है। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार उसके द्वारा की गई जांच में मैगी में लेड की मात्रा स्वीकृत सीमा के भीतर मिली है।

विज्ञापन


यूएसएफडीए के प्रवक्ता ने एक ई मेल के जरिए बयान जारी कर बताया कि एजेंसी ने मैगी नूडल्स में लेड की कथित मात्रा को लेकर आ रही खबरों को देखते हुए कुछ नमूनों का परीक्षण कराया था।
विज्ञापन


जांच में लेड का स्तर ऐसा नहीं मिला, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हुआ जाए। यूएसएफडीए द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि अमेरिका की स्वास्थ्य नियामक एजेंसी ने भारत से गए मैगी नूडल्स के कई शिपमेंट का परीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेस्ले को नहीं मिला आधिकारिक नोटिस

maggi is fail in india but it is pass in america

लेड का स्तर हानिकारक नहीं पाए जाने पर एजेंसी ने बिक्री के लिए नूडल्स छोड़ दिया है। इसी तरह ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा, आस्ट्रेलिया और वियतनाम भी भारत में बनी मैगी को लोगों के खाने के लिए मंजूरी दे चुके हैं।

नेस्ले इंडिया ने सरकार की ओर से मुआवजा मांगे जाने के संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस मिलने से इनकार किया है।

कंपनी ने बुधवार को बीएसई को बताया कि उसे अभी तक नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन में की गई शिकायत के बारे में आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। उसे मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ही मामले की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed