{"_id":"e66eeceb1fa8c10fe63ca5326eb48d44","slug":"magazine-alleges-french-president-francois-hollande-having-affair-with-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे! अभिनेत्री के प्यार में फंस गए राष्ट्रपति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरे! अभिनेत्री के प्यार में फंस गए राष्ट्रपति
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के एक्ट्रेस जूली गायेट से अफेयर की जोर-शोर से चर्चा है।
विज्ञापन
इसका दावा करते हुए फ्रांसीसी मैगजीन ‘क्लोजर’ ने शुक्रवार को सबूत के तौर पर तस्वीरें प्रकाशित करने की बात कह कर इस चर्चा को और हवा दे दी।
ओलांद ने मैगजीन के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन करार दिया। बकौल ओलांद, उन्हें भी अन्य नागरिकों की तरह निजता का अधिकार है।
क्लोजर की वेबसाइट पर 59 वर्षीय ओलांद के गायेट के साथ संबंधों को लेकर सात पेज का आर्टिकल और तस्वीरें प्रकाशित करने का दावा किया गया है। हाल के महीनों में कई वेबसाइटों पर ओलांद और गायेट के अफेयर की खबरें प्रकाशित हुई हैं।
विज्ञापन
क्लोजर ने भी इसका दावा करते हुए कहा कि ओलांद 41 वर्षीय गायेट के साथ रात बिताने के लिए नियमित रूप से अपने स्कूटर से पेरिस की सड़कों पर घूमते हैं।
इसने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि अपनी इसी आदत के चलते वह नए साल के आसपास हेलमेट पहने गायेट के अपार्टमेंट पहुंचे थे। क्लोजर ने इसकी एक धुंधली तस्वीर भी अपने कवर पेज पर प्रकाशित की है।
विज्ञापन
ओलांद फिलहाल अपनी पत्रकार महिला मित्र वैलेरी के साथ रहते हैं। इनके लिए उन्होंने अपनी राजनीतिक पत्नी सिगोल रॉयल को छोड़ दिया था। उनसे ओलांद को चार बच्चे हैं।
वहीं, 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं गायेट दो बच्चों की मां हैं।