फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Madonna never went to police after rape

मैडोना ने बताया, इसलिए नहीं की रेप की शिकायत

Fri, 13 Mar 2015 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
Madonna never went to police after rape

पॉप क्वीन मैडोना ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि काफी साल पहले उनका बलात्कार हुआ था, लेकिन उस वक्त उन्होंने डर के मारे इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी।

विज्ञापन


56 साल की मैडोना ने साल 2013 में सबसे पहले इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने हॉवर्ड एलन स्टर्न के एक शो के दौरान अपने साथ हुई उस घटना को लोगों के साथ साझा किया।
विज्ञापन


मैडोना ने बताया कि न्यूयॉर्क में रहने के दौरान पहले साल ही उनका बलात्कार हुआ। उन्होंने कहा कि यह वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा।

न्यूयॉर्क में मुश्किल भरा रहा शुरुआती साल

Madonna never went to police after rape

उन्होंने शो के दौरान बताया, "न्यूयॉर्क में शुरुआती साल काफी मुश्किलों भरे रहे और मुझे भोला-भाला होने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।" करीब एक महीना बीतने के बाद ही मैडोना के अपार्टमेंट में चोरी हो गई। उनके घर में चंद सामान के सिवा कुछ नहीं बचा। लेकिन अब इससे भी बुरा होना बाकी था।

मैडोना से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने बताया कि आप के साथ ज्यादती हो चुकी होती है और ऐसे में इस घटना की शिकायत करना बहुत ही ज्यादा अमानवीय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed