{"_id":"a84537b494d6f15409c77874b409b7f9","slug":"madni-lashes-on-congress-says-dont-use-modifobia-for-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदीफोबिया दिखाकर मुस्लिम वोट बटोरना चाहती है कांग्रेस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदीफोबिया दिखाकर मुस्लिम वोट बटोरना चाहती है कांग्रेस'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद महमूद मदनी ने सोमवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यकों के मन में नरेंद्र मोदी का डर बैठाना चाहती है, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में मुस्लिम वोट बटोर सके।
विज्ञापन
मदनी ने कहा कि कांग्रेस को वोट की खातिर मुस्लिमों के मन में डर नहीं बैठाना चाहिए।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख ने कहा कि मुस्लिमों को गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी से डरना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा, "मुस्लिम समुदाय को घबराना नहीं चाहिए। धर्मनिरपेक्षता हमारे मुल्क में गहरे तक रची-बसी है और सांप्रदायिक ताकतें आवाम का दिल कभी नहीं जीत सकतीं।"
विज्ञापन
कांग्रेस को चेताते हुए मदनी ने कहा, "कांग्रेस को किसी एक शख्स को लेकर डर पैदा कर वोट बटोरने का प्रयास नहीं करना चाहिए। पार्टी को समुदाय विशेष के कल्याण की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, जो अब तक उसने नहीं किया है।"
विज्ञापन
जमीयत नेता ने राजस्थान में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर मुस्लिमों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई हैं।