{"_id":"d5b83d64-25c1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"madhya-pradesh-dig-prisons-found-to-be-worth-crores-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में डीआईजी के पास मिली 25 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भोपाल में डीआईजी के पास मिली 25 करोड़ की संपत्ति
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 03 Nov 2012 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित जेल मुख्यालय में डीआईजी उमेश गांधी के सरकारी और निजी ठिकानों पर शनिवार सुबह लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई छापे की कार्रवाई में 25 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि डीआईजी गांधी के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति की प्रमाण सहित शिकायतें मिली थी। जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस के तीन दलों ने भोपाल और सागर में गांधी के शासकीय आवास और अन्य ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
अभी प्रारंभिक रूप से गांधी के पास से 2.3 करोड़ की सावधि जमा, 85 लाख बैंकों में जमा, 40 लाख की जीवन बीमा पालिसियां, लाखों रुपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब 27 अचल संपत्तियां सहित कुल 25 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।
विज्ञापन
गांधी जेल अधीक्षक से लेकर अन्य पदों पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा सहित अन्य शहरों के जेलों में पदस्थ रहे हैं। इनके खिलाफ जेल के सामान खरीदी में घपले करने की शिकायतें हो चुकी थी।