फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   madhya pradesh assembly election 2013

मध्यप्रदेशः गुटों में बंटी कांग्रेस और एकजुट बीजेपी

Tue, 08 Oct 2013 08:41 PM IST
Updated Tue, 08 Oct 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2013

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भाजपा से अधिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अग्नि परीक्षा हैं। हालांकि उनके समक्ष पिछले चुनावों की तरह अब भी बिखरी हुई कांग्रेस है और पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को तनिक भी चुनौती नहीं है। कमोबेस ये सहूलियतें हीं शिवराज की मुश्किल भी हैं।

विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री के नरेंद्र मोदी को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है लेकिन पार्टी के भीतर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब भी उनके लिए अहम चुनौती माना जा रहा है।

विज्ञापन

शिवराज के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहती हैं तो नरेंद्र मोदी के लिए चुनौती और बढ़ेगी। लेकिन वे हारते हैं तो ये न केवल कांग्रेस को एकजुट होने का मौका देगा, बल्कि उमा भारती जैसे उनके धुर विरोधी मध्य प्रदेश की राजनीति में तेजी से वर्चस्वशाली हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी मैदान में शिवराज
भाजपा के अन्य नेताओं की तरह शिवराज सिंह चौहान भी आरएसएस की नर्सरी की ही उपज हैं। 1977 में 18 वर्ष की उम्र में ही संघ से जुड़ गए थे।

एबीवीपी और भाजयुमो जैसे संगठनों मे काम करने के बाद वे 1990 मे पहली बार बुधनी विधान सभा क्षेत्र से विधायक बनें। 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से वे पहली बार सांसद चुने गए थे। विदिशा से वे चार बार लोकसभा के लिए चुने गए।

2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे पर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब रही। लेकिन दो साल तक स्थायी नेतृत्व देने में असफल रही।

उमा भारती और बाबूलाल गौर को आजमाने के बाद पार्टी ने 25 नवंबर 2005 को शिवराज‌ सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी, तब से वे इस पद पर बने हुए हैं।

2008 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बहुमत हासिल किया था। पार्टी उनके नेतृत्व में एक बार फिर चुनावी मैदान में है।

ज्योतिरादित्य सिंधियाः गुटों में बंटी कांग्रेस की एकमात्र उम्मीद

madhya pradesh assembly election 2013

ग्वालियर-चंबल संभाग की राजनीति में सिंधिया उपनाम का अपना प्रभाव है, लेकिन समूचे मध्यप्रदेश की राजनीति में ये नाम कितना प्रभावशाली होगा, आगामी चुनाव ही ये तय करेगा।

कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गजों को छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भरोसा जताया है और मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान उन्हें सौंपी है।

उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है। हालांकि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया।

सिंधिया के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी
पिता माधव राव सिंधिया की मौत के बाद अचानक राजनीति में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने पहली बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सिंधिया 2002 में पहली बार मध्यप्रदेश की गुना सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले गुना सीट से उनके पिता माधवराव सिंधिया ही सांसद थे लेकिन 2002 में प्लेनक्रैश में उनकी मृत्यु के बाद ये सीट खाली हो गई।

ज्योतिरादित्य 2004 और 2009 में गुना से चुनाव जीत चुके हैं। वे मध्यप्रदेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। 2008 में उन्हें पहली बार केंद्र में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया। फिलहाल वे केंद्र में उर्जा राज्य मंत्री हैं।

कांग्रेस मध्यप्रदेश की सत्ता से 2003 से बाहर है। सिंधिया के भरोसे पार्टी राज्य की सत्ता में वापस लौटने की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed