'मोदी चाय वाला हैं तो मैं चॉल वाला हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वडोदरा से भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने बृहस्पतिवार को उन पर जोरदार हमला बोला। मिस्त्री ने कहा कि मोदी जातिवादी है और वे दलितों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए जिससे कि उनके और मोदी के बीच बराबर का मुकाबला हो सके।
मोदी द्वारा खुद को गरीब बताए जाने को गलत करार देते हुए मिस्त्री ने कहा कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार कॉरपोरेट घरानों का चेहरा हैं। उन्होंने इन घरानों को हजारों एकड़ भूमि दी है। साथ ही मिस्त्री ने कहा कि अगर मोदी चाय वाला हैं तो मैं चाल वाला हूं।
'मोदी गरीबों के उम्मीदवार नहीं'
कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी गरीबों के उम्मीदवार नहीं हैं। मिस्त्री ने मोदी की ओर से कांग्रेस नेता नरेंद्र रावत के दलित मूल के मुद्दे को उठाए जाने की आलोचना की। गौरतलब है कि वडोदरा से पहले मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने रावत को उम्मीदवार बनाया था।
मिस्त्री ने कहा कि मोदी चुनाव जीतने के लिए जाति का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सबसे पहले अपनी जाति बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब पीएम पद का कोई उम्मीदवार जाति के नाम पर इस तरह का खेल खेल रहा है।
मिस्त्री ने कहा कि मोदी यह बात फैलाना चाहते हैं कि कांग्रेस ने दलित समुदाय के उम्मीदवार का टिकट काट दिया।