फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   madhusudan mistry challenges modi on gujarat model

मोदी को गुजरात के विकास पर मिस्त्री ने दी खुली बहस की चुनौती

Wed, 26 Mar 2014 08:11 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
madhusudan mistry challenges modi on gujarat model

गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतरने वाले कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार को गुजरात के विकास के दावों पर बहस की खुली चुनौती दी है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र रावत ने पीछे हटने का फैसला लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने यहां से मोदी के खिलाफ पार्टी महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


मिस्त्री साबरकांठा से 2004 में चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद हैं। मिस्त्री ने कहा, ‘मुझे कल ही पता चला है कि पार्टी ने मुझे वडोदरा से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्‍त्री ने हाई कमान का किया शुक्रिया

madhusudan mistry challenges modi on gujarat model

उन्होंने कहा, 'मैं इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य पार्टी नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का मौका दिया। इसका मुझे बरसों से इंतजार था।’

मिस्‍त्री ने बताया‌ कि नरेंद्र मोदी ने साबरकांठा सीट से 2004 और 2009 में चुनाव लड़ने की मेरी चुनौती को कभी स्वीकार नहीं किया। मिस्त्री ने मोदी पर आरोप लगाए कि वह देश को विकास के मुद्दों पर गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मोदी को लोगों को गुमराह करने के लिए ही जाना जाता है। मैं राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ गुजरात के कथित विकास मॉडल पर भी उन्हें बहस की खुली चुनौती देता हूं। मेरा लक्ष्य मोदी को हराना है और मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed