फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   madani denies role in sending threatening letter to bjp office

'नहीं दी भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी'

Wed, 07 Aug 2013 08:30 PM IST
कोयंबटूर/एजेंसी
कोयंबटूर/एजेंसी Updated Wed, 07 Aug 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
madani denies role in sending threatening letter to bjp office

केरल के पीडीपी नेता अब्दुल नासिर मदनी ने भाजपा कार्यालय को कोई धमकी भरा खत भेजने से इंकार किया है।

विज्ञापन


29 जुलाई को भेजे खत में कहा गया है कि अगर मदनी को बंगलूरू जेल से तुरंत रिहा नहीं किया गया तो भाजपा के संघ परिवार से जुडे़ 12 नेताओं की हत्या कर दी जाएगी। 2008 में हुए बंगलूरू सीरियल बम धमाकों का आरोपी मदनी इस समय जेल में बंद है।


जेल से मंगलवार को अपनी सफाई में भेजे खत को मदनी ने मद्रास हाईकोर्ट के अपने वकील वी नंदकुमार के जरिये मीडिया के समक्ष पेश किया। इसमें मदनी ने कथित तौर पर उसके द्वारा लिखे खत पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन


उसने कहा है कि 1993 में गठित उसकी पार्टी का कभी किसी राजनीतिक नेता या सांप्रदायिक हत्या में हाथ नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed