{"_id":"7695002dc89859bc8818e3fca22f6e6a","slug":"m-s-dhoni-on-right-to-speech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सेना के दम पर अभिव्यक्ति की आजादी पर बहस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सेना के दम पर अभिव्यक्ति की आजादी पर बहस'
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर जारी चर्चा के बीच टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि हमें देश के स्वतंत्र बलों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि जवान मुस्तैद हैं इसलिए हम इस पर बहस करने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
धोनी ने ट्वीट किया कि जब हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस कर रहे हैं तब हमारे सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम बहस जारी रखने की स्थिति में रहें। धोनी ने लिखा, ‘स्पेशल फोर्सेस और कमांडो हमारी तरह ही सामान्य लोग हैं। वे देशहित को खुद से ऊपर रखते हैं।’
विज्ञापन
धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली हुई है। धोनी का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब जेएनयू में कुछ छात्रों ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ कथित नारेबाजी की और विवाद अभिव्यक्ति की आजादी से बहस से गुजरता हुआ राजद्रोह के मामलों तक जा पहुंचा।
विज्ञापन