फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   M Narendra Modi and Pakistan PM Nawaz Sharif meeting in ufa

शरीफ से मिल मोदी ने कबूला पाक जाने का न्योता

Fri, 10 Jul 2015 05:01 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
M Narendra Modi and Pakistan PM Nawaz Sharif meeting in ufa

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में पाकिस्तान जाएंगे। 1999 के कारगिल युद्घ और 2008 के मुंबई हमलों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। इससे पहले 1999 में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान का दौर किया था।

विज्ञापन


रूस के शहर उफा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की।

शंघाई सहयोग सम्मेलन के इतर दोनों मुल्कों के प्रधानमंत्रियों के बीच 45 मिनट की मुलाकात निर्धारित थी, हालांकि यह डेढ़ घंटे के आसपास चली। मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर तय की गई थी। पिछली गर्मियों में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और नवाज शरीफ के बीच तीसरी बार मुलाकात हुई है।
विज्ञापन


दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। नवाज शरीफ ने उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के विदेश सचिवों दिया मुलाकात का ब्योरा

M Narendra Modi and Pakistan PM Nawaz Sharif meeting in ufa

मोदी और शरीफ के बीच लगभग डेढ़ घंटे चली मुलाकात के बाद दोनों मुल्कों के विदेश सचिवों ने मीडिया से बातचीत की। पाकिस्‍तानी विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी ने बताया कि दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की और उसके खात्मे के लिए सहयोग पर सहमति जताई।

मोदी और नवाज के बीच इससे पहले बीते साल नवंबर में काठमांडू में हुए सार्क सम्‍मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। शुक्रवार की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुंबई हमलों की जांच को तेज करने के मसले सहमति बनी। ये तय किया गया कि दोनों देश मामले में सूचनाओं मसलन वाइस सैपंल्स का आदानप्रदान भी किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आतंकवाद के मसले पर बातचीत के लिए नई दिल्ली में मुलाकात होगी।

शरीफ ने पहले भी दिया था मोदी को न्योता

M Narendra Modi and Pakistan PM Nawaz Sharif meeting in ufa

एस जयशंकर ने बताया कि डीजी बीएसएफ और डीजी पाकिस्तान के बीच भी जल्द ही बैठक होगी। उसके बाद डीजएमओ के बीच बैठक होगी। एस जयशंकर ने दोनों मुल्कों की जेलों में बंद मछुआरों को 15 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया की नवाज शरीफ ने मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता पहले भी दिया था। आज भी उन्होंने उस न्योता को दोहराया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के दौरे को तैयार हो गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नरेंद्र मोदी ने अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के‌ लिए नवाज शरीफ को भी न्योता भेजा था। शरीफ ने वो न्योता स्वीकार भी किया और किसी भारतीय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बन गए थे।

काठमांडू में पिछली बार मिले थे मोदी और नवाज

M Narendra Modi and Pakistan PM Nawaz Sharif meeting in ufa

उफा में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के लिए पहलकदमी मोदी की ओर से ही की गई थी। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने मुलाकात की पुष्टि की ‌थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्वीट में इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘यह सही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार की सुबह एससीओ सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।’

उस ट्वीट से कुछ घंटे पहले ही विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा था कि दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावनाएं हमेशा मौजूद हो सकती हैं।

मोदी और शरीफ की पिछली मुलाकात नेपाल की राजधानी काठमांडू में नवंबर में हुए दक्षेस देशों के सम्मेलन के दौरान हुई थी, मगर यह मुलाकात द्विपक्षीय नहीं थी। दोनों देशों के रिश्तों उस समय और तल्ख हो गए, जब बांग्लादेश के दौरे पर गए पीएम मोदी ने भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया था।

इसके बाद भारतीय सेना के म्यांमार में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों द्वारा दिए गए कड़वाहट भरे बयानों से भी रिश्तों में और दरार आ गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed