{"_id":"a7829c00a96db396e2145b0056f846a5","slug":"m-l-sharma-is-ready-to-do-probe-on-ranjit-sinha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत सिन्हा मामले की जांच के लिए एमएल शर्मा तैयार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रंजीत सिन्हा मामले की जांच के लिए एमएल शर्मा तैयार
राजीव सिन्हा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा की विजिटर्स डायरी विवाद की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीबीआई अधिकारी एमएल शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
यह कमेटी केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को मदद करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कोलगेट के आरोपियों से सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा की मुलाकात को पूरी तरह से अनुचित करार दिया था और कहा था कि मामले में जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली को सोमवार को जानकारी दी एमएल शर्मा ने हामी भर दी है। हालांकि एमएल शर्मा ने सहयोगी अधिकारियों केचयन करने के लिए और समय देने की गुहार की है। मालूम हो कि शीर्ष अदालत ने ही एमएल शर्मा का नाम सुझाया था।
विज्ञापन
