{"_id":"8418abdc38d21ca75b9fdbdb0b00158c","slug":"m-k-alagiri-suspended-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"करुणानिधि के बेटे को डीएमके से निकाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
करुणानिधि के बेटे को डीएमके से निकाला
एजेंसी/चेन्नई
Updated Fri, 24 Jan 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमके के अध्यक्ष एम. करूणानिधि के पुत्र और पार्टी के संगठन सचिव एम.के.अलागिरि को पार्टी हाईकमान ने आज अस्थाई रूप से पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएमके महासचिव के. अनबाझगन ने यहां एक बयान में कहा कि उनके समर्थकों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सवाल उठाने के कारण पूर्व केन्द्रीय मंत्री अलागिरि को पार्टी से निकाला गया है।
विज्ञापन
अनबाझगन ने कहा कि अलागिरि ने अपने कुछ समर्थकों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की निंदा की है और खुद को अनुचित बहस में डाला तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करने से रोका।
विज्ञापन
अलागिरि पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संशय पैदा किया। अलागिरि के इस कदम से पार्टी में अनुशासन समाप्त हो रहा था।
इसी के कारण उनको पार्टी से अस्थाई रूप से निकाला गया है। अलागिरि को पार्टी में सभी पदों से भी अस्थायी से निष्कासित कर दिया गया है।
अनबाझगन ने कहा कि अलागिरि को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय पार्टी के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है।