फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   luxmi beats mercedes sold out for 25 lakh

ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर लाखों में खेल रही है ये करामाती भैंस

Fri, 09 Aug 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
luxmi beats mercedes sold out for 25 lakh

यूं तो इससे पहले कई भैंस सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन यह उन सभी से खास है। अपनी 'खूबसूरती' से दिल जीतने वाली यह भैंस अपने मालिकों को लाखों का मुनाफा कराती है।

विज्ञापन


एचटी की खबर के मुताबिक हरियाणा के सिंगवा खास गांव में लक्ष्मी के मालिक कपूर सिंह ने इसे आंध्र प्रदेश के किसान राजीव सरपंच को 25 लाख रुपए में बेचा। कपूर ने यह भैंस दो साल पहले ढाई लाख में रुपए खरीदी थी।
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि लक्ष्मी इतनी खास क्यों है? दरअसल, उसने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हैं। इसके अलावा 'टेल डाउन' प्रतियोगिता में भी वह अव्वल रही है। साथ ही 30 लीटर दूध भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी के नए मालिक ने भी दिमाग लगाकर यह सौदा किया है। आंध्र प्रदेश सरकार जनवरी 2014 में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, जिसमें जीतने वाले मवेशी को एक किलो सोना इनाम दिया जाएगा। यानी करीब 29 लाख रुपए। इसके अलावा दूध से होने वाली कमाई अलग।


कपूर सिंह का कहना है, 'लक्ष्मी के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उसे कोई नहीं हरा पाएगा।' भले कपूर की लक्ष्मी अब उनके पास नहीं रहेगी, लेकिन वह उसे कभी नहीं भुला पाएंगे।

उन्हें वह दिन आज भी याद है जब वह छोटी सी लक्ष्मी को अपने घर लाए थे और आते ही उसने रैम्प वॉक में 21 हजार रुपए का इनाम अपने नाम किया था।

लक्ष्मी को कई अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें से अधिकतम 3 लाख रुपए का था। वह मुक्तसर पशु मेले में भी जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed