फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ls polls: bjp candidates face serious criminal charges

इस रिपोर्ट ने निकाली मोदी के दावे की हवा

Tue, 22 Apr 2014 05:45 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
ls polls: bjp candidates face serious criminal charges

एक तरफ नरेंद्र मोदी राजनीति को अपराधियों से मुक्त बनाने का दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ एक एनजीओ की रिपोर्ट उनके दावे की हवा निकालती दिख रही है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा ने बड़ी संख्या में दागी प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है।

लोकसभा चुनाव के पहले छह चरणों के लिए दाखिल प्रत्याशियों के हलफनामों का आकलन कर तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के 279 प्रत्याशियों में से 48 (यानी 17 फीसदी) पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

533 प्रत्याशियों पर हत्या-बलात्कार के मामले दर्ज

ls polls: bjp candidates face serious criminal charges

कांग्रेस के 287 में से 36 प्रत्याशियों (13 फीसदी) पर ऐसे मामले हैं। आप के दस फीसदी (291 में से 29) प्रत्याशियों पर और बसपा के 12 फीसदी (318 में से 39 फीसदी) प्रत्याशियों पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।

इस रिपोर्ट के लिए छह चरणों में उतर रहे 5380 प्रत्याशियों के हलफनामों के आकलन किया गया। इन सभी प्रत्याशियों में से 879 पर यानी 16 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जबकि 533 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर हत्या, बलात्कार, लूट जैसे गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। यह कुल प्रत्याशियों का दस फीसदी है।

मोदी की वैवाहिक स्थिति संबंधी शिकायत की जांच जारी

ls polls: bjp candidates face serious criminal charges

मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत ने कहा है कि चुनाव आयोग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की वैवाहिक स्थिति संबंधी शिकायत की अब भी जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम अब भी मोदी के नामांकन पत्र में दिए गए वैवाहिक स्थिति के विवरण संबंधी शिकायत की जांच कर रहे हैं।

मोदी ने वडोदरा लोकसभा सीट पर गत नौ अप्रैल को अपने नामांकन के दौरान पहली बार जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया था। कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत में मोदी पर पूर्व के चुनावों में इस तथ्य को छुपाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मोदी की वर्ष 1968 में जशोदाबेन से शादी हुई थी लेकिन दोनों इसके बाद से ही अलग रह रहे हैं। इससे पहले गुमनामी की जिंदगी गुजार रहीं जशोदाबेन शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त भी हो चुकी हैं। मोदी इससे पहले नामांकन के दौरान पत्नी के नाम की जगह को खाली छोड़ दिया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed