{"_id":"809cabd256b972654b6d3ff6ac6ff0f5","slug":"lpg-subsidies-aadhar-is-not-necessarily-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सब्सिडी पर सरकार ने लिया बड़ा निर्णय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एलपीजी सब्सिडी पर सरकार ने लिया बड़ा निर्णय
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Dec 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि रियायती रसोई गैस सिलेंडर का पैसा सीधे उपभोक्ताओं के खाते में डालने के लिए आधार नंबर जरूरी नहीं है। इसके लिए उपभोक्ताओं को फिलहाल बैंक खाता नंबर उपलब्ध कराना होगा। वहीं, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा है कि देश में अब तक 10 करोड़ लोगों के आधार नंबर बैंक खाते से जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
सरकार ने जनवरी से सब्सिडी की राशि सीधे खाते में हस्तांतरित करने का फैसला किया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में कहा कि सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर (सब्सिडी एवं गैर सब्सिडी वाले) बाजार दर पर दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ता के बैंक खाते में सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी का पैसा सीधे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के पास दो विकल्प हैं, पहला जिनके पास आधार नंबर है और उनका खाता इससे जुड़ गया है। दूसरा, जिसके पास आधार नंबर नहीं है, केवल बैंक खाता है। प्रधान ने कहा कि आधार न होने के कारण कोई भी गैस कंपनी एलपीजी सब्सिडी देने से इनकार नहीं कर सकती।
विज्ञापन