फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lpg price may be cut in punjab and uttarakhand

इन राज्यों में सस्ती होगी रसोई गैस!

Sun, 05 Jan 2014 08:58 AM IST
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, दिल्ली
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jan 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
lpg price may be cut in punjab and uttarakhand

रसोई गैस के दाम कम नहीं करने पर अड़ी केंद्र सरकार की मंशा को भांपते हुए कई राज्य सरकारें चुनावी माहौल को भुनाने के लिए अब अपने स्तर पर ईंधन के दाम घटाने पर विचार कर रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्य सरकारें एलपीजी पर वैट दर को कम कर रसोई गैस की कीमत कम करने की तैयारी में हैं।

राज्य सरकारों से वैट की दर कम करने का आग्रह कर चुके पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को जवाब में उत्तराखंड, पंजाब, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


पुड्डुचेरी ने रियायती और गैर रियायती एलपीजी सिलेंडरों पर एक फीसदी वैट कम करने का आश्वासन दिया है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब वैट की समीक्षा कर रहे हैं।

उत्तराखंड में घरेलू एलपीजी पर वैट की दर पांच फीसदी, पंजाब में 4.4 फीसदी और आंध्र प्रदेश में पांच फीसदी है।

माना जा रहा है कि जल्द ही ये राज्य सरकारें भी वैट घटाने का ऐलान कर जनता को महंगाई से राहत देने में मदद कर सकती हैं। फिलहाल देश के सभी राज्यों में एलपीजी पर वैट की दर शून्य से पांच फीसदी के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि राज्य सरकारें रियायती और गैर रियायती श्रेणी के एलपीजी सिलेंडरों पर एक मुश्त वैट वसूलें।

इससे उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ नहीं आएगा। फीसदी में वैट लगाने से गैर रियायती सिलेंडरों की कीमत में वैट की हिस्सेदारी बढ़ जाती है।

मोइली ने दो माह पहले सभी राज्य सरकारों को वैट कम करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। लेकिन राज्य सरकारों पर इसका उम्मीद के मुताबिक असर नहीं होने पर अब वे इनके साथ बैठक करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed