{"_id":"0da7efda15edc465067c9155ea3fa008","slug":"lower-subordinate-result-2009-declared-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोअर सबऑर्डिनेट-2009 का अंतिम रिजल्ट घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी: लोअर सबऑर्डिनेट-2009 का अंतिम रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर सबऑर्डिनेट-सामान्य चयन) भर्ती-2009 का अंतिम परिणाम मंगलवार रात में घोषित कर दिया। इस तरह से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में पांच साल लग गए। विभिन्न विभागों के कुल 738 पदों के सापेक्ष 731 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक आबकारी निरीक्षक के 186 पद हैं। आपूर्ति निरीक्षक के 166 पद हैं। अंतिम परिणाम की घोषणा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया था। इसमें सफल 2200 से अधिक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार 11 जून से 30 अगस्त के बीच आयोजित हुआ। पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि टकराने की वजह से साक्षात्कार बीच में स्थगित करना पड़ा था। इसकी वजह से दो चरणों में साक्षात्कार हो सका। जिन सफल अभ्यर्थियों के नाम के समक्ष प्रोविजनल लिखा है उन्हें सभी डाक्यूमेंट निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराना है। अन्यथा अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
सचिव जगदीश प्रसाद ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर जल्द घोषित किए जाएंगे। इसलिए इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह दिखा। शाम से ही आयोग पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा हो गया था, जबकि परिणाम रात साढ़े आठ बजे घोषित हुआ।
विज्ञापन
000
पद--------------संख्या
आपूर्ति निरीक्षक-166
खड़सारी निरीक्षक-105
सीनियर सुगर केन डेवलपमेंट अफसर-22
मार्केटिंग इंस्पेक्टर-112
ऑडिटर लोकल फंड-02
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत-58
लेबर इनफोर्समेंट अफसर-26
असिस्टेंट कंट्रोलर बाट-माप-02
कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर ग्रेड-2-60
सीडीपीओ-22
आबकारी निरीक्षक-186
अधिशाषी अधिकारी स्थानीय निकाय-14
डिप्टी जेलर-48
एडीओ के सात पद रह गए खाली
लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती-2009 में शामिल सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 / सहायक विकास अधिकारी के सात पद खाली रह गए। अनुसूचित जाति की आठ रिक्तियों के सापेक्ष सात पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिल पाए। इसलिए सिर्फ एक अभ्यर्थी का चयन हो सका। इन पदों पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला जाएगा।