फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lovers try to commit suicide at taj mahal

ताजमहल के सामने प्रेमी-प्रेमिका ने गर्दन पर मारे ब्लेड, मचा हड़कंप

Thu, 16 Jul 2015 01:24 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
lovers try to commit suicide at taj mahal

मोहब्बत की निशानी ताजमहल के साये में प्रेमी युगल ने जान देने की कोशिश की। ताज नेचर वाक में पहले प्रेमिका फिर और प्रेमी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उन्हें लहूलुहान देखकर पर्यटक घबरा गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची ताजगंज थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शादी न होने के कारण वह तनाव में थे, इसलिए यह कदम उठाया है। दोनों अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। युवती का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं है।
विज्ञापन


देहरादून निवासी संजय सिंह (25) वर्ष 2003 से परिवार सहित दयालबाग क्षेत्र में रहता था। वह पड़ोस में रहने वाले शाहरुख की बैल्डिंग की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध शाहरुख की बेटी आशिया (सभी नाम परिवर्तित) से हो गए। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी नहीं थी। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह परवान चढ़ा दोनों का इश्क

lovers try to commit suicide at taj mahal

सन 2007 में संजय का परिवार वापस देहरादून में बस गया। संजय और आशिया फोन पर बातचीत करते रहे। वह अक्सर आगरा आकर मिलता था। आशिया डांस सिखाती है। बुधवार को भी संजय आगरा आया और फोन करके प्रेमिका को बुला लिया।

दोपहर एक बजे बच्चों को डांस की क्लास देने की कहकर आशिया घर से कहकर निकली। भगवान टॉकीज पर दोनों मिलने के बाद दो बजे ताज नेचर वाक पहुंचे। दो घंटे तक बातचीत करते रहे।

संजय ने बताया कि प्रेमिका के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इस कारण दोनों तनाव में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशिया ने अपने पर्स से ब्लेड निकाला। इसके बाद अपनी गर्दन पर दो वार कर लिए। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। बाद में संजय ने भी अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया।

प्रेमिका की हालत गंभीर, प्रेमी खतरे से बाहर

lovers try to commit suicide at taj mahal

दोनों का खून बहता देख पर्यटकों की भीड़ लग गई। सभी लोग बुरी तरह घबरा गए। थोड़ी ही देर में वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पहुंची ताजगंज पुलिस ने उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं प्रेमी खतरे से बाहर बताया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों के ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी।

वन विभाग के कर्मियों ने की अभद्रता ताज नेचर वाक में प्रेमी युगल के आत्महत्या का प्रयास करने की घटना के बाद कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को वन विभाग के कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की।

कई वन कर्मियों ने मीडिया कर्मियों से अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर लोग अंदर जा सके। घायल प्रेमी युगल को देखकर पर्यटकों में मच अफरातफरी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed