फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lover turned killer of woman in noida rape case

नोएडा रेपः आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Mon, 07 Jan 2013 05:32 PM IST
नोएडा/ब्यूरो
नोएडा/ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
lover turned killer of woman in noida rape case
नोएडा रेप के केस के दो आरोपियों का आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को की थी। गौरतलब है कि शनिवार को नोएडा में एक दलित युवती का लाश बरामद की गई थी।
विज्ञापन


युवती की बलात्कार के बाद हत्या होने की आशंका जताई गई थी। युवती नोएडा में एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या आरोप में रविवार को उसके सहकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी सहकर्मी पहले से ही शादीशुदा है और दो माह से युवती के साथ प्रेम प्रसंग बनाए हुए था।
विज्ञापन


पुलिस दावा कर रही है कि शादी की जिद दुष्कर्म और हत्या की वजह बनी। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया जबकि एक दारोगा को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के साथ ही कंपनी में काम करने वाले बहलोलपुर में किराए पर रह रहे नरेश लोध नामक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने दुष्कर्म और हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने नरेश और उसके साथी वाजिदपुर निवासी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नरेश के हवाले से दावा कर रही है कि दो माह पहले उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। कंपनी से काम खत्म करने के बाद दोनों साथ ही घर जाते थे। इसी दौरान दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

कुछ दिनों से युवती शादी करने की जिद कर रही थी। नरेश पहले से ही शादीशुदा है। इसी वजह से नरेश शादी की बात को लगातार टाल रहा था। इससे नाराज युवती नरेश को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी।

नरेश का कहना है कि युवती की धमकियों से परेशान होकर उसने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपनी योजना में उसने कैलाश और उदयवीर को भी शामिल किया।

वारदात वाले दिन युवती को कॉलोनी के बाहर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर बुलाया। वहां पर तीनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, दो साल पहले किसी विवाद के चलते कैलाश युवती से वैर खाए हुए था।

मृतका के परिजनों ने कैलाश और उदयवीर पर शक जाहिर किया था। एसएसपी प्रवीण कुमार के मुताबिक, आरोपियों को सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत एकत्र किए गए हैं। आरोपियों का मेडिकल व डीएनए भी कराया जाएगा, जो इस घटना में बड़े सबूत होंगे।


इसके पहले रविवार शाम को एसएसपी ने सेक्टर 63 पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों रमेश, अवधेश, ओंकार तथा पीसीआर 46 पर तैनात सिपाही शैलेंद्र सिंह और राजकुमार को निलंबित कर दिया और मॉडल टाउन चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार राठी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed