फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lover found in daughter in laws room.

बहू के कमरे में छिपकर रह रहा था प्रेमी, दोनों के साथ बेरहमी

Sun, 29 Mar 2015 09:16 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
lover found in daughter in laws room.

यूपी के मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव में बहू के कमरे में उसके आशिक को देखकर ससुराल के लोग आगबबूला हो गए। इन्होंने पहले दोनों की पिटाई की। फिर बहू और उसके प्रेमी के सिर के बाल काट दिए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता और युवक को हिरासत में ले लिया। विवाहिता की तहरीर पर ससुर समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोखराज एसओ जेपी यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक एटा के एक भट्ठे में काम करता है। उसकी पत्नी ससुराल में करीब 5 साल की बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। बताया जाता है कि मायके आते-जाते विवाहिता का संपर्क चरवा के पन्नोई गांव के एक टेंपो चालक से हो गया। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इतना ही नहीं चोरी छिपे युवक विवाहिता के ससुराल भी आने जाने लगा। दोनों में संबंधों की आशंका परिजनों को हो गई। वहीं दो दिन से टेंपो चालक विवाहिता के कमरे में ही छिपकर रह रहा था। कहीं से इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हो गई। वे युवक की तलाश में विवाहिता के घर आए और पूछताछ करके चले गए। इस पर घरवालों को बहू के कमरे में उसके छिपे होने का शक हुआ।
विज्ञापन


ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाहिता से पूछा, तो वह मुकर गई, लेकिन उसकी बेटी ने मां की पोल खोल दी। इसके बाद बहू के कमरे में ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे खोज निकाला। फिर क्या था। बहू की करतूत से तमतमाए परिजन फिर गए। दोनों की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही बहू और उसके प्रेमी के सिर के बाल भी काट दिए गए। इन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। इसी बीच सूचना कोखराज पुलिस को मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स लेकर गांव पहुंचे एसओ ने विवाहिता और उसके प्रेमी को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ससुर, जेठ और परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

छेड़छाड़ करने वाले लड़कों के सिर मुड़वाए

lover found in daughter in laws room.

बच्चियों से आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान बरेली क्षेत्र में बिथरी चैनपुर के लोगों ने तीन लड़कों के सिर मुड़वा दिए। इन लड़कों ने कुछ दिन पहले गांव में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ की थी। उसके बाद भी इनकी शिकायतें आ रही थी।

थाना बिथरी चैनपुर इलाके के एक गांव के पूर्व प्रधान के ट्रैक्टर चालक की सात साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। 24 मार्च को वह गांव के पास ही देवस्थान पर खेल रही थी। तभी गांव के ही तीन लड़के वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर पास के ही खेत में ले गए। तीनों ने बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने तीन लड़कों को दौड़ाकर पकड़ लिया। यह बात पूर्व प्रधान तक पहुंची तो उन्होंने बच्ची के पिता को बुला लिया। गांव के और भी कई जिम्मेदार लोग आ गए।

इसके बाद पंचायत बैठी और फैसला हुआ कि सजा के तौर पर तीनों लड़कों के सिर मुड़वाकर और उनका मुंह काला करके जूतों का हार डालकर गांव में घुमाया जाए। उसी समय नाई को बुलाकर तीनों लड़कों के सिर मुड़वा दिए गए और उन्हें डांटकर भगा दिया गया। इस घटना की चर्चा पुलिस तक पहुंची तो शुक्रवार को हल्का दरोगा ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में बात की और उन्हीं के फैसले पर मुहर लगा दी।

एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा नाबालिग लड़कों पर कई दिन पहले छेड़छाड़ की हरकत करने का आरोप लगा था। इस मामले में गांव के लोगों ने आपस में बैठकर समझौता भी करा दिया था। फिर भी वह इस मामले की सीओ चतुर्थ से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed