फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   love zihad impact garba pandal in indoor.

गरबा पंडालों पर लव जेहाद का असर, बनें नए नियम

Tue, 09 Sep 2014 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Sep 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
love zihad impact garba pandal in indoor.

बढ़ते लव जेहाद के मामलों के चलते, इंदौर के विधायकों ने नवरात्रों में आयोजित होने वाले गरबों के विषय में कड़े कदम उठाए है। विधायकों ने शहर के सभी गरबा मंडलों को पत्र लिख कर निर्देश दिये है, कि वे गरबों में दूसरे समुदाय के युवकों को शामिल नहीं होने दें।

विज्ञापन


साथ ही कार्यकर्ताओं को हिदायद दी गई है कि वह युवतियों के पहनावे का विशेष ध्यान रखें। चिमनबाग में विधायक उषा ठाकुर ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र 3 के दोनों मंडलों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गए है कि वे हर गरबा मंडल पर निगरानी रखें। मंडल अध्यक्षों को पंडालों में निगरानी के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को तैनात किये जाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह निर्देश दिये कि नवरात्रि को आराधना पर्व और आध्यात्मिक रूप से मनाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी युवक युवतियों को पहचान के बाद ही गरबे में प्रवेश की अनुमति दी जाएं। दूसरे समुदाय के युवकों को गरबों में प्रवेश से रोका जाए।

कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिये गए कि गरबों में आने वाले युवक युवतियों के पहनावे पर भी ध्यान दिया जाए। विशेष रूप से युवतियों के पहनावे पर ध्यान दें लो वेस्ट और बैकलेस न पहनें। जिन युवतियों की पोशाक अनुकूल न हो उन्हें गरबा में भाग लेने से रोका जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed