फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   love marriage and divorce

प्यार में चोट खाई है तो देखें ये VIDEO

Sun, 16 Nov 2014 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Nov 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
love marriage and divorce

इश्क जब होता है तो लगता है कि कायनात की हर दौलत आपके कदमों में है और जब दिल टूटता है तो लगता है कि ये कायनात अब किसी काम की नहीं। अक्सर ऐसा सुनने में आता कि किसी जोड़े का तलाक हुआ है और उन्होंने लव मैरिज की थी। बस सवाल इतना सा है कि वो ऐसा होने क्यों देते हैं? क्या प्यार हालातों को संभाल नहीं सकता?

विज्ञापन


एक जोड़ा अलग होने वाला है। पति ने तलाक के कागजों पर दस्तखत कर दिए हैं और कागज बढ़ा दिया है पत्नी की तरफ। उसकी आखों में आंसू हैं लेकिन वो एक कोशिश करना चाहती है अपने अलग हो रहे प्यार को वापस पाने की।
विज्ञापन


उसकी छोटी से शर्त है जो वो अपने पति से कहती है। वो कहती है कि रोजाना मुझे गले लगाने के लिए आ जाना। पति मान लेता है और रोजाना उसकी बताई जगहों पर वो पहुंचने लगता है। उन जगहों पर जहां से उनके प्यार का गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस जगह जहां वे लोग पहली बार मिले थे, उस जगह जहां लड़के ने लड़की को प्रपोज किया था और उस जगह जहां दोनों ने पहली बार किस किया था। तीन दिन बीतते हैं और लड़का उस लड़की को और शिद्दत से गले लगाने लगता है जिसे वह छोड़ आया था।

फिर चौथे दिन लड़की तलाक के कागज साइन कर उसके हाथ में थमा देती है और जाने लगती है। इसके बाद क्या होता है? क्या वो मिलते हैं या फिर बिछड़ जाते हैं? जब ये वीडियो खत्म होता है तो कुछ आंकड़े दिखाता है जो हैरान कर देने वाले हैं।




दो सितंबर को Julián Hernández नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 800,929 बार देखा जा चुका है। आप भी सोचिए क्या आप उस इंसान से कभी अलग हो सकते हैं जिसे आपने अपनी जान से भी ज्यादा प्यार किया हो?

अगर ये खबर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर कीजिएगा। शायद आपके एक शेयर से कोई दिल टूटने से बच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed