फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   love jihad case in muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगर: ‘लव जेहाद’ का शिकार हुई किशोरी

Wed, 27 Aug 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ Updated Wed, 27 Aug 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
love jihad case in muzaffarnagar.

गैर समुदाय के परिवार ने शहर की एक किशोरी को घर से अगवा कर सनसनी फैला दी है। किशोरी के पिता ने बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह रचाने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर अगवा करने में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार मालिक साकेत कॉलोनी निवासी शुभम व अभिषेक और ब्रह्मपुरी निवासी अर्पित को हिरासत में ले लिया है। इस बीच किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सिविल लाइंस थाने में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


परवेज की दोस्ती के फरेब में बीटेक के दो छात्रों समेत तीन युवक भी जुर्म की गिरफ्त में फंस गए हैं। ब्रह्मपुरी से किशोरी को उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने जिन तीन युवकों को हिरासत में लिया है, वे अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। दोस्ती के फेर में उन पर कानून का शिकंजा कस गया है। साकेत कॉलोनी निवासी शुभम का परवेज से करीब छह माह पूर्व दोस्ताना हुआ था। शुभम नोएडा इंटरनेशनल स्कूल से बीटेक कर रहा है। अर्पित बीकॉम के बाद सर्विस की तैयारी कर रहा है, जबकि अभिषेक भी नोएडा इंटरनेशनल स्कूल में बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन


किशोरी की उम्र 17 साल बताई गई है। पड़ोस में ही स्थित नोजिल प्लंजर के कारखाने में काम करने वाले परवेज ने सोमवार रात किशोरी को अपने परिजनों की मदद से अगवा कर लिया। लड़की को रात 8.45 बजे कार में उस वक्त घर से उठाया गया, जब उसके माता-पिता पड़ोस में गए हुए थे। घर लौटने पर बेटी नहीं मिली तो पिता ने पड़ोस में तलाश की। थोड़ी देर बाद खुलासा हुआ कि कुछ लोग लड़की को कार में ले गए हैं। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस ने कार को गंगल वाली गली से रात 2.30 बजे बरामद कर लिया। पिता ने तहरीर देकर बताया कि परवेज निवासी लद्दावाला ने अपनी मां, भाई और साथियों की मदद से उनकी लड़की को अगवा कर लिया है। पिता के अनुसार, आरोपी उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से लव कनेक्शन

युवक परवेज ने किशोरी को मोबाइल देकर लगातार संपर्क बना रखा था। करीब 20 दिन पहले परिजनों ने किशोरी से एक मोबाइल बरामद किया था। बाद में मोहल्ले की ही एक महिला के माध्यम से किशोरी को परवेज ने फिर दूसरा मोबाइल दे दिया। मोबाइल कनेक्शन के जरिये ही घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी की एक साल पूर्व पढ़ाई बंद हो गई थी। इसी बीच पास में ही स्थित कारखाने में काम करने वाले परवेज से उसके संबंध की जानकारी मिली थी।

मेरठ में धर्म परिवर्तन का एक और मामला

love jihad case in muzaffarnagar.

खरखौदा क्षेत्र की निवासी युवती के धर्मांतरण का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। प्रेमी युगल 23 अगस्त को घर से निकल गया। इनके द्वारा आर्य समाज मंदिर में शादी करने की जानकारी पुलिस को मिली है। युवती दूसरे समुदाय की बताई जा रही है। परिजनों ने आरोपी युवक और उसके परिजनों समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ओंकार सिंह के अनुसार प्राथमिकता लड़की को बरामद करना है।

पुलिस के अनुसार रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाना रेलवे रोड पहुंचकर तहरीर दी कि उसकी पुत्री का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने तीन दिन खोजबीन की। मंगलवार को उन्हें किसी ने बताया कि उसकी पुत्री को पड़ोस की ही गली में रहने वाला प्रदीप पुत्र नंद किशोर 23 अगस्त को अपने दो बहनोई, बहन और मां के साथ बहला फुसलाकर ले गया है। पता चला है कि मंदिर में धर्म परिवर्तन कराकर उसकी प्रदीप से शादी करा दी गई है।

इंस्पेक्टर रेलवे रोड बीएम यादव ने तहरीर के आधार पर प्रदीप, उसकी मां, दोनों बहनों के अलावा बहनोई अमित निवासी दिल्ली और राजू निवासी ब्रह्मपुरी के खिलाफ धारा 363, 366, 295 (क) आईपीसी में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो पाएगी।

बालिग या नाबालिग

तहरीर में लड़की को नाबालिग बताते हुए उसकी उम्र 17 साल बताई गई है। जबकि पुलिस का कहना है कि लड़की बालिग है, उसकी पूर्व में शादी भी हो चुकी है। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से वर्तमान में लड़की मायके में ही रह रही थी। हालांकि बरामदगी और मेडिकल के बाद ही सही उम्र का निर्धारण हो सकेगा।

कुल्लू मनाली में मिली लोकेशन
दो समुदायों के बीच मामला सामने आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस की सर्विलांस टीम को भी एक्टिव कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल की ताजा लोकेशन कुल्लू मनाली की मिली है। तलाश में पुलिस भी रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed