फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   love jehad uttar pradesh muslim

'लव जेहाद' पर ये बयान कर देंगे हैरान

Fri, 12 Sep 2014 06:43 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
love jehad uttar pradesh muslim

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने दिया है एक विवादास्पद बयान। वाराणसी में उन्होंने कहा कि 'लव जेहाद' में शामिल मुसलमानों को जान से मार देना चाहिए।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से कथित 'लव जेहाद' के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों ने उनसे इस पर उनकी राय पूछी तो उन्होंने ये विवादित बयान दिया।
विज्ञापन


कल्बे सादिक पहले भी मोदी पर लचीले रुख के कारण मुस्लिमों के निशाने पर रहे हैं। इस बयान के बाद किस तरह की प्रतिक्रियाएं आएंगी ये देखने वाली बात होगी।

उन्होंने कहा कि,"सच्चा मुसलमान लव जेहाद के चक्कर में नहीं पड़ता है। इश्क और शादी के नाम पर मजहब अपनाना इस्लाम में जायज नहीं है।"

'धोखा देकर मंदिर में शादी करने वाला मुसलमान नहीं'

love jehad uttar pradesh muslim

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. मुफ्ती जाहिद अली खान का कहना है कि ‘लव जेहाद’ फर्जी कहानी है। भाजपा नेता इसके माध्यम से दिलों को तोड़ने एवं नफरत फैलाने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि जब एक साथ लड़के-लड़की पढ़ते हैं तो कभी-कभी लव के केस आते हैं। कोई जान बूझ कर ऐसा कर रहा है, ऐसा कहना गलत है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई मुस्लिम लड़का धोखा देकर किसी लड़की से मंदिर में शादी करता है तो वह मुसलमान नहीं है। किसी से धर्म छुपाना या किसी को धोखा देना ‘मुनाफिक’ है। इसे इस्लाम में निकृष्ट कार्य माना गया है।

उन्होंने कहा कि जेहाद का मतलब नेकी को फैलाना एवं गुनाहों को रोकने की कोशिश है। कुछ लोग जेहाद जैसे अच्छे अल्फाज को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed