फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'Love Jehad' issue BJP in trouble?

'लव जेहाद' के मुद्दे पर घिरी बीजेपी

Wed, 27 Aug 2014 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Aug 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
'Love Jehad' issue BJP in trouble?

'लव जेहाद' पर सियासी गलियारे में शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले 'लव जेहाद' के मुद्दे को भुनाने की योजना बना रही बीजेपी को अचानक इससे पीछे हटना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ जो बीजेपी को इस मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल इसके पीछे की वजह पार्टी के ही कई नेता हैं। जिन्होंने सीधे तौर पर इस मुद्दे के खिलाफ आवाज बुलंद की। हुआ यूं कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने 'लव जेहाद' को मुद्दा बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन जैसे ही ये शब्द सामने आया इस पर विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन


जिसके बाद पार्टी के केंद्रीय आलाकमान ने इस मुद्दे से पीछे हटने के निर्देश दिए। हालांकि इस मामले पर बीजेपी जरूर घिर गई। उसकी विपक्ष समेत सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लव जेहाद' पर मचा बवाल

'Love Jehad' issue BJP in trouble?

सोशल मीडिया पर बीजेपी के उन नेताओं पर सवाल खड़े किए गए जिन्होंने हिंदू महिलाओं से शादी की। इनमें खास तौर से बीजेपी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का नाम सामने आया है क्योंकि उनकी पत्नी हिंदू हैं। इस मुद्दे पर सोशल साइट्स पर उनकी तस्वीरें भी डाली गई हैं। साथ ही सवाल किया गया है कि क्या ये 'लव जिहादी' हैं?

ऐसे ही सुब्रह्मण्यम स्वामी की बेटी सुहासिनी ने भी नदीम हैदर से शादी की है।

इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी निशाने पर आ गई। उन्होंने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की है। दरअसल वर्तमान की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और 14वीं लोकसभा में सांसद रहे धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल करके ये शादी रचाई थी। जिस पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा, "क्या ये 'लव जिहाद' है? इस पर बीजेपी क्या कहेगी।"

इस मुद्दे पर जेडीयू नेता अली अनवर ने कहा, "प्यार और मोहब्बत ऐसी चीज है जिससे हर शख्स गुजरता है। प्यार, जाति, धर्म और भाषा को नहीं मानता। ऐसी जुमलेबाजी के जरिए वोटों का ध्रुवीकरण करना गलत है। बीजेपी को बाज आना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed