फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Louis Berger paid $976000 bribe to win water projects in Goa

प्रोजेक्ट पाने के लिए अमेरिकी कंपनी ने भारत में खेला गंदा खेल

Sun, 19 Jul 2015 11:20 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
Louis Berger paid $976000 bribe to win water projects in Goa

अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित एक निर्माण प्रबंधन कंपनी पर भारत के गोवा और गुवाहाटी में जल विकास से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाओं को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करोड़ों रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


लुईस बर्जर नामक कंपनी ने गोवा की एक परियोजना के लिए 6,19,51,551 रुपये (9,76,000 डॉलर) की रिश्वत दी, जिसमें एक मंत्री भी शामिल है। हालांकि, अमेरिकी विधि विभाग ने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया।
विज्ञापन


इस कंपनी ने शुक्रवार को ही भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम और कुवैत में सरकारी निर्माण प्रबंधन के ठेके लेने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने के आपराधिक आरोपों को निपटाने के लिए 1.71 करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कंपनी के दो पूर्व कार्यकारी अधिकारियों रिचर्ड हिर्ष और जेम्स मैक्लंग को रिश्वत के आरोपों में दोषी ठहराया गया। मामले में सजा अब पांच नवंबर को सुनाई जाएगी।

रिश्वत देने से जुड़ी डायरी

Louis Berger paid $976000 bribe to win water projects in Goa

भारत सरकार ने जापान के सहयोग से गोवा में पांच साल के जलापूर्ति और मल निकासी परियोजना के विस्तार का काम शुरू किया था। लुईस बर्जर गोवा की इस परियोजना के कंसोर्टियम का हिस्सा थी।

कंसोर्टियम में दो जापानी और एक भारतीय कंपनी भी शामिल थी। लुईस बर्जर के भारत में गुड़गांव, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में कार्यालय हैं और यह भारत में 1998 से कार्यरत है।

संघीय अधिवक्ता का आरोप है कि कंपनी ने कई समूह भागीदारों के साथ गोवा और गुवाहाटी में दो जल विकास परियोजनाएं हासिल की। इन दोनों ठेकों को हासिल करने के लिए कंपनी ने रिश्वत दी।

संघीय अभियोजक ने अपने 11 पृष्ठों के आरोपपत्र में कहा है कि कंपनी के पास भारतीय अधिकारियों को दी गई रिश्वत की विस्तृत जानकारी वाली डायरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed